फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Mining mafia attacked forest inspector, snatched mobile phone

Maharajganj News: खनन माफियाओं ने वन दरोगा पर किया हमला, मोबाइल फोन छीना

Thu, 01 Feb 2024 03:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 01 Feb 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Mining mafia attacked forest inspector, snatched mobile phone
खनन माफियाओं ने वन दरोगा पर किया हमला, मोबाइल फोन छीना
निचलौल। क्षेत्र के करमहिया में जंगल किनारे अवैध मिट्टी खनन का वीडियो बना रहे वन दरोगा पर बुधवार रात खनन माफियाओं ने हमला कर दिया। वीडियो डिलीट करने के लिए दरोगा का फोन भी छीन लिया। किसी तरह दरोगा खनन माफियाओं से बचकर वहां से निकले। खनन माफिया भी वाहन लेकर भाग निकले।
विज्ञापन

निचलौल वन रेंज में तैनात वन दरोगा रामप्रसाद ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि करमहिया गांव के पास जंगल से सटे भूमि पर कुछ खनन माफियाओं की ओर से अवैध मिट्टी का खनन किया जा रहा है। सूचना पर बुधवार रात वह मौके पर पहुंचे। खनन होते देख वह मोबाइल फोन से वीडियो बनाने लगे। इसी बीच खनन कर रहे आरोपियों की नजर उन पर पड़ गई। वे उनके पास पहुंच गए और वीडियो डिलीट करने का दबाव बनाने लगे। इसका विरोध करने पर आक्रोशित होकर खनन माफियाओं ने उनपर हमला बोल दिया और उनका मोबाइल फोन छीन लिया। किसी तरह वह वहां से बचकर निकले और वन क्षेत्राधिकारी को सूचना दी। वन क्षेत्राधिकारी सुनील राव ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ खनन स्थल पर पहुंचे लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। खनन माफियाओं पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed