फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Mini pickup overturned in ditch at Padri Kala Siwan turn, driver safe

Maharajganj News: पड़री कला सिवान मोड़ पर खाई में पलटी मिनी पिकअप, चालक सुरक्षित

Thu, 14 May 2026 02:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Mini pickup overturned in ditch at Padri Kala Siwan turn, driver safe
दो वर्षों में दर्जनों हादसे, दहशत में ग्रामीण
विज्ञापन

हाल ही में यहीं मिली थी युवक की लाश
मिठौरा। चौक-निचलौल मार्ग पर टीकर-परसौनी-सेखुई चौराहे के मध्य स्थित पड़री कला सिवान का इलाका अब लोगों के बीच “मौत का मोड़” बनता जा रहा है। बुधवार दोपहर एक मिनी पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गई। गनीमत रहा कि चालक की जान बच गई।
जानकारी के अनुसार, ग्राम सिहुली परसा निवासी सुनील प्रजापति अपना मिनी पिकअप लेकर निचलौल की तरफ जा रहे थे। दोपहर लगभग 12 बजे जैसे ही वह पड़री कला सिवान के पास पहुंचे, अचानक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े और किसी तरह चालक को वाहन से सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसा इतना अचानक हुआ कि चालक को संभलने तक का मौका नहीं मिला। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और प्राथमिक उपचार के बाद चालक को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

लगातार हादसों के बाद भी नहीं जाग रहा प्रशासन
ग्रामीणों का आरोप है कि टीकर-परसौनी-सेखुई मार्ग पर पड़री कला सिवान का यह हिस्सा लंबे समय से दुर्घटनाओं की वजह बन रहा है। पिछले दो वर्षों में यहां दर्जनों वाहन पलट चुके हैं। कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए जबकि कुछ की मौत भी हो चुकी है। इसके बावजूद सड़क सुरक्षा को लेकर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क के किनारे गहरी खाई, मोड़ पर चेतावनी संकेतों का अभाव और रात में अपर्याप्त रोशनी हादसों की बड़ी वजह है। ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन से यहां सुरक्षा बैरियर, संकेतक बोर्ड और सड़क पटरी बनवाने की मांग की लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। स्थानीय शंभू पांडेय, सत्याशीष पांडेय, जोगेंदर तिवारी, योगेंद्र पांडेय, रामबेलास समेत कई लोगों का कहना है कि यह इलाका केवल सड़क हादसों के लिए ही नहीं बल्कि अपराध की घटनाओं को लेकर भी चर्चाओं में रहा है। हाल ही में गौतम गुप्ता नामक युवक की लाश भी इसी स्थान के पास मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed