{"_id":"6782b029b872255728014a17","slug":"middle-aged-man-dies-due-to-bike-collision-villagers-create-traffic-jam-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-140313-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बाइक की टक्कर से अधेड़ की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बाइक की टक्कर से अधेड़ की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम
Sun, 12 Jan 2025 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 12 Jan 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
भिटौली/घुघली। क्षेत्र के गोपाला गांव में बाइक की टक्कर से एक अधेड़ की मौत हो गई। परिजनों ने सड़क खराब होने का आरोप लगाकर जाम लगा दिया। जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। समझा-बुझाकर करीब डेढ़ घंटे बाद जाम खुलवाया। मामले में घुघली थाने में अज्ञात पर केस दर्ज हुआ है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम को गोपाला गांव के सीताराम नहर से चौराहे की तरफ जा रहे थे। गांव में नाली टूटने के कारण नाली का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। पानी सड़क पर बहने के कारण सड़क में गड्ढा हो गया है। गड्ढे से बचने के लिए वह साइड हुए तो तेज गति से जा रहे बाइक सवार ने सीताराम को ठोकर मार दिया, जिससे वह घायल हो गए। ग्रामीण की मदद से उन्हें एंबुलेस के माध्यम से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई।
शनिवार को गांव के लोग नाराज होकर सुबह लगभग आठ बजे पुरैना निचलौल मार्ग पर गोपाला में ही सड़क जाम कर प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने कहा कि जिस जगह दुर्घटना हुई है वहां पर गंदा पानी हमेशा बहता रहता है। यदि सड़क पर नाली का पानी नहीं बहता तो शायद यह दुर्घटना नहीं होती। सूचना पाकर थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझा बुझाकर डेढ़ घंटे बाद शांत कराया। थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह के अनुसार, मृतक की बहू सुनीता देवी की तहरीर पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।