फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   mess: a gust of wind exposed the quality

गड़बड़झाला : हवा के झोंके ने खोल दी गुणवत्ता की पोल

Mon, 16 Jun 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 16 Jun 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
mess: a gust of wind exposed the quality
पोल पर हाई टेंशन तार लगा है, भोर में हुई घटना से कोई हताहत नहीं, दो माह पहले लगा था पोल
विज्ञापन

महराजगंज/परतावल। क्षेत्र के हरपुर तिवारी सियरहीभार रोड पर दो माह पहले पोल लगाया गया। रविवार को हल्की हवा का झोंका झेल नहीं सका। आधा हिस्सा टूट कर बाइक पर गिर गया। गनीमत रही कि उस दौरान वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, वरना बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। पोल गिरने से बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। क्षेत्र के लोगों ने पोल की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।
जानकारी के अनुसार, परतावल क्षेत्र के ग्राम सभा अंध्या में नया बिजली उपकेंद्र का निर्माण तेजी के साथ कराया जा रहा है। बिजली आपूर्ति देने के लिए गांव-गांव पोल लगाया जा रहा है। हरपुर तिवारी के सियरहीभार रोड पर भी करीब दो माह पहले बिजली का पोल लगाया गया। इसपर 11 हजार वोल्टेज का तार भी लगा दिया गया है, लेकिन बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई है। रविवार को भोर में अचानक हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। जरलहिया लक्ष्मीपुर निवासी मोती यादव के दरवाजे पर बाइक खड़ी थी। उनके दरवाजे पर लगा बिजली पोल अचानक टूट कर बाइक पर गया। इससे बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे से लोगों में डर का माहौल है।
विज्ञापन

गांव के बृजलाल, शिब्बन, अजय, मुराली, दया आदि ने बताया कि निर्माणाधीन अंध्या बिजली उपकेंद्र से चारों तरफ इसी तरह के सीमेंटेड पोल लगाया जा रहा है, जिसकी गुणवत्ता बहुत ही निम्न स्तर की है। अगर इसे बदला नहीं गया तो कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है। लोगों ने आरोप लगाया कि पोल बनाने के दौरान गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा गया है। क्षेत्र में लगे ऐसे पोल की जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------

दुर्घटना के कारण बन सकते हैं लटके बिजली के पोल
परतावल। क्षेत्र के विभिन्न गांवों में लटके हुए और झुके हुए बिजली के पोल अब लोगों के लिए खतरा बन रहे हैं। न तो बिजली विभाग इस ओर ध्यान दे रहा है और न ही स्थानीय प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई हो रही है। इससे लोगों की जान पर हर वक्त जोखिम है।

क्षेत्र के मुहम्मदपुर में रहमतुल्लाह के घर के सामने लगा बिजली का पोल पूरी तरह से झुका हुआ है और उनके तार नीचे लटक रहे हैं। इससे कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। ग्रामीण विरेंद्र का कहना है कि कई बार बिजली विभाग से इसकी शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बच्चे स्कूल जाते हैं और इन पोलों के नीचे से गुजरते हैं, जिससे हमेशा डर बना रहता है। यही हाल ग्राम सभा बेलराई में भी है। यहां नौलाख यादव के घर के पास लगा बिजली का पोल पूरी तरह से लटका हुआ है। परसिया इंदरपुर, श्यामदेउरवा, सोनकटिया, पुरैना में पोल खराब स्थिति में हैं।
--------------------
समय पर मरम्मत कार्य न होने से भविष्य में किसी बड़े हादसे की आशंका है। बरसात का मौसम शुरू होने वाला है और ऐसे में यह खतरा और भी बढ़ जाता है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल के महिला अस्पताल के सामने लगा लोहे का बिजली का पोल भी लटका हुआ है। मरीजों के लिए हमेशा खतरा बना रहता है।
मनोज कन्नौजिया, मुहम्मदपुर
---------------------
पोल की गुणवत्ता इतनी खराब थी कि वह हल्की हवा के झोंके में ही गिर पड़ा। गनीमत रही कि पोल के पास कोई राहगीर मौजूद नहीं था। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई है।

श्याम पांडेय, सियरहीभार
-----------------------
मजबूत पोल लगाने के निर्देश हैं। अगर आंधी से ही पोल गिर गया है तो यह गंभीर मामला है। इसमें किसी भी स्तर से लापरवाही की जा रही है तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
वाईपी सिंह, अधीक्षण अभियंता, विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed