फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Mercury dropped below 9 degrees, melting increased

Maharajganj News: 9 डिग्री से नीचे आया पारा, गलन बढ़ी

Sun, 21 Dec 2025 01:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Mercury dropped below 9 degrees, melting increased
महराजगंज। शनिवार को तराई क्षेत्र का न्यूनतम पारा 9 डिग्री सेंटीग्रेड से नीचे उतर गया। इसके कारण लोगों को ज्यादा गलन महसूस हुई और लोग अधिकतम समय घरों में दुबके रहे या अलाव सेंककर ठिठुरन भरे जाड़े से निजात की जुगत करते दिखे। दृश्यता का ग्राफ दोपहर एक घंटे के अलावा पूरे दिन शून्य रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार से स्थितियों में सुधार संभावित है।
विज्ञापन

शनिवार को हिमालय की तराई महराजगंज में ठिठुरन भरण सर्दी का एहसास लोगों को 10 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलने वाली पछुआ ने कराया। दोपहर में 12 बजे से एक बजे का समय छोड़कर कोहरा पूरे दिन छाया रहा। इसी दौरान पछुआ हवा के कारण गलन काफी अधिक महसूस की गई। दोपहर के समय कोहरे का ग्राफ कम हुआ तो दृश्यता का ग्राफ कुछ बढ़ा लेकिन अगले घंटे से ही कोहरे की बढ़ती धुंध ने आबोहवा से दृश्यता को कम कर दिया। सर्वाधिक असुविधा बाहर निकले लोगों को हुई।
विज्ञापन

शाल, स्वेटर, जैकेट पहनने के बाद भी लोग कांपने को मजबूर हुए। कोहरे व सर्द हवा से जनजीवन प्रभावित रहा। अधिकतम तापमान 19 तो न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed