फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Men are not interested in sterilization, women are ahead

नसबंदी में पुरुषों की दिलचस्पी नहीं, महिलाएं आगे

Sat, 10 Jul 2021 06:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 06:21 PM IST
विज्ञापन
Men are not interested in sterilization, women are ahead
नसबंदी में पुरुषों की दिलचस्पी नहीं, महिलाएं आगे
विज्ञापन

एक साल में 7619 महिलाओं ने कराई नसबंदी
आज से मनाएंगे जनसंख्या नियंत्रण पखवारा
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जनसंख्या नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। इसके लिए नसबंदी जैसे कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, लेकिन पुरुषों की इसमें दिलचस्पी नहीं है। जबकि महिलाएं जागरूक हैं। वर्ष 2020-21 में 25 पुरुषों के मुकाबले 7619 महिलाओं ने नसबंदी कराई है। इतना ही नहीं, 8484 महिलाओं ने प्रसव पश्चात कॉपर टी भी लगवाया है।
‘छोटा परिवार, सुखी परिवार’ के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रविवार से जनसंख्या नियंत्रण परखारा भी मनाया जाएगा। इसके लिए नव दंपतियों को वितरित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 5730 सगुन किट भी मंगाया है। आशा कार्यकर्ता घर-घर भ्रमण कर नव दंपतियों को सुगम किट वितरित करेंगी। इसके अलावा हौसला साझेदारी के तहत जिले के दो निजी अस्पतालों को पैनल में शामिल किया गया है। इन अस्पतालों में नसबंदी व परिवार नियोजन की सेवाओं का लाभ दिया जाएगा। जिले में सीएचसी और पीएचसी पर 11 से 24 जुलाई तक विश्व जनसंख्या दिवस एवं जनसंख्या स्थिरता पखवारा मनाया जाएगा। विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 जुलाई को जिला अस्पताल से कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन

नसबंदी पर मिलती है प्रोत्साहन राशि
नसबंदी अपनाने वाले पुरुषों को 3000 और महिलाओं को 2000 रुपये दिए जाते हैं। नसबंदी के लिए दंपती को अस्पताल लाने वाली आशा कार्यकर्ता को पुरुष नसबंदी पर 400 और महिला नसबंदी पर 300 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाती है। अंतरा इंजेक्शन अपनाने वाली महिलाओं को 100 रुपये की राशि दी जाती है। इन महिलाओं को लाने वाली आशा कार्यकर्ता को 100 रुपये प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed