{"_id":"6abec822a3c5497ec604ecdc","slug":"memorandum-submitted-to-the-eo-regarding-the-dilapidated-state-of-the-sub-registrars-office-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-186225-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: उप निबंधन कार्यालय की बदहाली को लेकर ईओ को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: उप निबंधन कार्यालय की बदहाली को लेकर ईओ को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
गंदगी और टूटे रास्ते के बीच रजिस्ट्री कराने पहुंच रहे लोगों को हो रही परेशानी
अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों व स्टांप वेंडरों ने सफाई, इंटरलॉकिंग और नाली दुरुस्त कराने की उठाई मांग
महराजगंज। उप निबंधन कार्यालय परिसर की बदहाल व्यवस्था को लेकर बृहस्पतिवार को अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों और स्टांप वेंडरों का आक्रोश सामने आया। गंदगी, जर्जर रास्ते और मुख्य गेट के सामने नाली की समस्या से परेशान प्रतिनिधिमंडल ने नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने परिसर की समस्याओं का तत्काल समाधान कराने की मांग की।
अधिवक्ता विक्रम सिंह ने बताया उप निबंधन कार्यालय परिसर में नियमित साफ-सफाई कराने, खराब रास्ते पर इंटरलॉकिंग ईंट बिछाने और मुख्य गेट के सामने बनी नाली को दुरुस्त कराने की मांग उठाई है। उन्होने कहा कार्यालय में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग जमीन की रजिस्ट्री समेत अन्य जरूरी कार्यों के लिए पहुंचते हैं। इसके बावजूद परिसर में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। गंदगी और टूटे रास्ते के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने कहा कि उप निबंधन कार्यालय से सरकार को प्रतिदिन राजस्व प्राप्त होता है, लेकिन यहां आने वाले लोगों की सुविधाओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे कार्यालय की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
ज्ञापन सौंपने के दौरान अभिषेक श्रीवास्तव, बैजनाथ वर्मा, मनोज गौतम, अनिल वर्मा, गरिजेश प्रसाद, अंकुरमणि, सुनील कुमार, आशुतोष सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।