{"_id":"6a4424200f6dc014bf0f7aae","slug":"memorandum-submitted-to-the-dm-for-the-construction-of-roads-and-drains-in-the-harijan-colony-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-180240-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: हरिजन बस्ती में सड़क और नाली निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: हरिजन बस्ती में सड़क और नाली निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
सड़क और नाली निर्माण की मांग, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
महराजगंज। कलक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के निवासियों ने जलनिकासी की समस्या को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। लंबे समय से नाली का निर्माण नहीं होने के कारण हरिजन बस्ती में गंदा पानी सड़कों पर बहता है।
नरसिंह मौर्य ने बताया कि जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। सड़क पर जलभराव होने के कारण पैदल चलना मुश्किल हो जाता है। खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को आवागमन में काफी दिक्कतें उठानी पड़ती हैं। कई बार लोग फिसलकर चोटिल भी हो जाते हैं। गंदा पानी जमा रहने से संक्रामक बीमारियों के फैलने का भी खतरा बना रहता है।
ज्ञापन सौंपकर मांग की गई कि हरिजन बस्ती में जल्द से जल्द पक्की नाली और सड़क का निर्माण कराया जाए। लोगों ने कहा कि कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ज्ञापन सौंपने के दौरान राहुल त्रिपाठी, राकेश, राहुल शर्मा, दिवाकर, कमलेश, निखिल व अन्य मौजूद रहे।