फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Memorandum submitted regarding the low voltage issue.

Maharajganj News: लो वोल्टेज की समस्या को लेकर सौंपा ज्ञापन

Thu, 30 Jul 2026 02:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted regarding the low voltage issue.
नौतनवा। नगर के हमीद नगर वार्ड में लो वोल्टेज की समस्या को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को अधिशासी अभियंता संजय सागर को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन अधीक्षण अभियंता को संबोधित था।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया गया है कि नगर पालिका परिषद नौतनवा के हमीद नगर वार्ड में वर्षों से लोग लो-वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। रोजाना किसी न किसी वजह से बिजली की कटौती भी होती रहती है। गर्मी के समय में बिजली से चलने वाले उपकरण पर्याप्त मात्रा में वोल्टेज न मिल पाने के कारण बेकार ही पड़े रहते हैं। समस्या को लेकर लोगों ने कई बार ट्रांसफार्मर की क्षमता में वृद्धि करने की मांग उठाई लेकिन किसी ने भी ध्यान नहीं दिया। ऐसे में जनहित में अतिशीघ्र इस समस्या का ठोस समाधान निकाला जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में जीतेंद्र जायसवाल, अमन, अंकुर, बलिराम, किशन, भोला, उमेश व सीताराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed