फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Members of teachers self care team met the relatives of the late teacher

Maharajganj News: दिवंगत शिक्षक के परिजनों से मिले टीचर्स सेल्फ केयर टीम के सदस्य

Mon, 10 Jul 2023 12:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Members of teachers self care team met the relatives of the late teacher
दिवंगत शिक्षक के परिजनों से मिले टीचर्स सेल्फ केयर टीम के सदस्य
- पनियरा ब्लॉक में तैनात रहे शिक्षक स्व. पवन वर्मा के परिजनों से मिलकर हरसंभव सहायता का दिया भरोसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। परिषदीय व माध्यमिक शिक्षकों के हितों को ध्यान में रखते हुए बनाई गई टीचर्स सेल्फ केयर टीम ने रविवार को पनियरा ब्लॉक में तैनात रहे दिवंगत शिक्षक स्व. पवन वर्मा के परिजनों से मुलाकात की। टीम ने उन्हें भरोसा दिलाया कि इस मुश्किल दौर में संगठन से जो बन पड़ेगा वह किया जाएगा।

प्रांतीय प्रबंधक महेंद्र वर्मा ने कहा कि बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षकों की संस्था टीचर्स सेल्फ केयर टीम दिवंगत शिक्षकों के परिवार को आर्थिक मदद प्रदान करती है। संस्था ने अब तक 115 दिवंगत शिक्षकों के परिवार की मदद की है। इसी क्रम में रविवार को प्रांतीय संयुक्त मंत्री चंद्रशेखर सिंह के नेतृत्व में जिला व ब्लॉक टीम के सदस्य शिक्षक स्व. पवन वर्मा के घर पहुंचे। वहां पवन की पत्नी वंदना चौरसिया एवं पिता राधेश्याम वर्मा से मिलकर शोक जताया। इस दौरान चरन सिंह, नीरज श्रीवास्तव, आशुतोष सिंह,अनिल कुमार, विकास यादव, अजय कुमार कुशवाहा, मो. अय्यूब अंसारी, प्रयागनाथ मिश्र, अरविंद कुमार पांडेय, फूलचंद यादव, राजेश यादव, अमित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed