फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Melting increased due to winds, sunlight ineffective

Maharajganj News: हवाओं से बढ़ी गलन, धूप बेअसर

Tue, 16 Jan 2024 08:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 16 Jan 2024 08:39 PM IST
विज्ञापन
Melting increased due to winds, sunlight ineffective
महराजगंज। ठंड से जनजीवन बेहाल है। न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार रात में गलन होने की वजह से न्यूनतम पारे में गिरावट होगी। हल्की धूप भी बेअसर रही। हवाओं से गलन बढ़ गई।
विज्ञापन

बुधवार को दिन में हल्की धूप निकलने की संभावना है। शहर में प्रमुख स्थानों पर अलाव के पास लोग बैठे रहे। मौसम वैज्ञानिक कैलाश पांडेय ने बताया कि मंगलवार उत्तर दिशा की तरफ से चलने वाली हवा की वजह से गलन बढ़ गई है। इसका असर रात में अधिक महसूस होगा। उन्होंने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिन ढलने के साथ ठंड बढ़ने से लोग घरों में कैद हो गए। गलन भरी ठंड के चलते वाहनों चालकों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


सर्दी की वजह से शरीर में रक्त का संचार प्रभावित होता
महराजगंज। जिला अस्पताल के डॉ. एवी त्रिपाठी ने बताया कि अधिक सर्दी ब्लडप्रेशर के मरीज के लिए खतरनाक होती है। वर्तमान में रोजाना इस प्रकार के 50 से 60 मरीज आ रहे हैं। सर्दी की वजह से शरीर में रक्त का संचार प्रभावित होता है। इससे हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक की आशंका अधिक रहती है। ब्लड प्रेशर के मरीज बहुत जरूरत होने पर शरीर को पूरी तरह से ढक बाहर निकलें। गर्म पानी और तरल पदार्थों का सेवन अधिक करें। चिकनी चीजों को खाने से बचें और अचानक गर्म वातावरण से ठंडे में न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed