फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   meeting6

15 से कम बच्चों वाले केंद्रों के कार्यकर्ता का रोकें मानदेय

Mon, 20 Jun 2022 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
meeting6
15 से कम बच्चों वाले केंद्रों के कार्यकर्ता का रोकें मानदेय
विज्ञापन

जिला पोषण समिति की बैठक में डीएम सत्येंद्र कुमार ने दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में 27 से 30 जून के बीच संचालित होने वाले आंगनबाड़ी केंद्रों का सघन निरीक्षण किया जाए। 15 से कम बच्चों वाले केंद्रों के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का मानदेय रोका जाए। योजनाओं का लाभ पात्रता के आधार पर जरूरतमंदों को दिलाया जाए।
ये निर्देश जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने सोमवार की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में दिया। उन्होंने कहा कि मिठौरा व निचलौल को छोड़कर किसी अन्य ब्लॉक में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण न कराए जाने पर बाल विकास परियोजना अधिकारी के विरुद्ध नाराजगी जताई। 2015 से पूर्व निर्मित 178 भवनों के खराब हुए फर्श की स्थिति को सुधारने के लिए उपायुुक्त श्रम रोजगार को निर्देशित किया। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के जिम्मेदारों को भी निर्देशित किया कि वे बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराएं। कुपोषित व अति कुपोषित बच्चों के बच्चों के बारे में पूरी जानकारी रखते हुए उन्हें सुपोषित बनाने का कार्य किया जाए।
विज्ञापन

बाल संरक्षण समिति की बैठक को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि बाल कल्याण समिति व किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष लंबित प्रकरणों में नियमानुसार कार्रवाई की जाए। कन्या सुमंगला योजना में अधिक से अधिक आवेदन कराने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया। जिला प्रोबेशन अधिकारी को सभी विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करने को कहा। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के बेहतर क्रियान्वयन के लिए जागरुकता अभियान चलाने का भी निर्देश दिया। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी शांतप्रकाश श्रीवास्तव, जिला प्रोबेशन अधिकारी डीसी त्रिपाठी समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed