{"_id":"6907b864dbf9c1a2250ac726","slug":"meeting-of-the-cooks-federation-demanding-an-increase-in-honorarium-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-163144-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: रसोइया महासंघ की बैठक, मानदेय वृद्धि की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: रसोइया महासंघ की बैठक, मानदेय वृद्धि की मांग
Mon, 03 Nov 2025 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 03 Nov 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। अखिल भारतीय मध्याह्न भोजन रसोइया महासंघ की बैठक रविवार को जिला मुख्यालय परिसर में हुई। प्रदेश अध्यक्ष राजवंशी शर्मा ने कहा कि रसोइयों ने लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को उठाया है। मानदेय हर महीने समय पर मिलना चाहिए और यह राशि कम से कम दस हजार रुपये होनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि रसोइया न केवल बच्चों को भोजन परोसती हैं, बल्कि स्कूलों में झाड़ू लगाकर सफाई भी करती हैं। फिर भी सरकार समय पर मानदेय का भुगतान नहीं कर रही है, और न ही इसमें कोई बढ़ोतरी कर रही है। यह अन्याय है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार शीघ्र मानदेय में वृद्धि नहीं करती, तो महासंघ लखनऊ और दिल्ली में सचिवालय का घेराव होगा।
जिलाध्यक्ष बिंदू देवी ने कहा कि रसोइया दिन-रात स्कूलों में भोजन बनाकर बच्चों को खिलाती हैं, फिर भी सरकार उनके साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। इस दौरान विजयलाल श्रीवास्तव, जवाहिर कन्नौजिया, शीला भारती, शत्रुघ्न गुप्ता, जुगनी देवी और चंपा देवी आदि मौजूद रहे। संवाद