{"_id":"62c5e0b04ec0b816ac54fc0c","slug":"meeting-in-collectorate-maharajganj-news-gkp4428547108","type":"story","status":"publish","title_hn":"अराजकता फैलाने वालों के विरुद्ध करें कड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अराजकता फैलाने वालों के विरुद्ध करें कड़ी कार्रवाई
विज्ञापन

महराजगंज। बकरीद पर्व व श्रावण मास के दृष्टिगत आमजन आपसी सद्भाव बनाए रखने का कार्य करें। मस्जिद व ईदगाह के साथ ही शिवालयों की सफाई पर विशेष जोर दिया जाए। ऐसा कोई कार्य न किया जाए, जिससे कि सामाजिक वातावरण दूषित हो। प्रशासनिक व पुलिस के जिम्मेदार अराजकता फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करें।
ये बातें बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत प्रस्तावित मार्गों को चिह्नित करते हुए तैयारी को सुनिश्चित किया जाए। सोशल मीडिया को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाए। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने कहा कि जिले में शांति को बनाए रखने के लिए दोनो समुदाय के लोगों को सहयोग करना होगा। पुलिस विभाग के जिम्मेदारों को निर्देशित किया कि वे पूरी तरह सतर्कता बनाए रखें व अराजक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई तेज करें। अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया, संचालन शमशुल हुदा खां ने किया। इस दौरान उप जिलाधिकारी सत्यप्रकाश मिश्रा, दिनेश कुमार मिश्रा व रामसजीवन वर्मा, सभी पुलिस उपाधीक्षक व अन्य मौजूद थे।