फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Medicine worth 50 rupees, have to spend 300 rupees

Maharajganj News: 50 रुपये की दवा, खर्च करने पड़ रहे 300 रुपये

Sat, 30 Mar 2024 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 30 Mar 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Medicine worth 50 rupees, have to spend 300 rupees
महराजगंज। मरीजों की दुश्वरियां कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। 50 रुपये पत्ते की दवा खरीदने के लिए 300 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। वह विशेष दवा डॉक्टर के क्लीनिक पर ही मिलती है। ऐसे में मरीज विवश होकर वहीं पहुंचते हैं। मरीजों के अनुसार चार दवा लिखी है तो उसमें से दो दवा ऐसी रहती है कि वह सिर्फ डॉक्टर के क्लीनिक पर ही मिलती है। अरनहवा के रामप्रसाद की मां को पीठ में दर्द की समस्या है। उनका इलाज गोरखपुर में एक डॉक्टर के वहां होता है। लिखी गई दवा में एक दवा के लिए गोरखपुर में ही डॉक्टर के क्लीनिक पर एक माह में जाना पड़ता है। वह दवा महराजगंज में नहीं मिलती है।
विज्ञापन

शहर के हमीदनगर के रहने वाले वसीम कहते हैं कि शुगर, बीपी के साथ अन्य समस्या है। गोरखपुर से एक डॉक्टर के वहां से दवा चलती है। एक दवा ऐसी है जो वहीं मिलती है। 50 रुपये पत्ते की दवा खरीदने के लिए गोरखपुर आने-जाने में करीब 300 रुपये खर्च हो जाते हैं। इसी तरह से विस्मिल नगर के सत्तन बताते हैं कि गोरखपुर बाल रोग विशेषज्ञ से बच्चे का इलाज होता है। पर्चे पर लिखी दवा डॉक्टर साहब के क्लीनिक पर ही मिलती है। इस वजह से गोरखपुर जाना पड़ता है। दवा अगर महराजगंज में मिल जाती है तो 60 किमी दूरी तय नहीं करनी पड़ती। समस्या तो होती है, लेकिन दवा जरूरी है।
विज्ञापन

इसी तरह से गांधी नगर के बृजकिशोर कहते हैं कि पेट संबंधी समस्या है। बीते दिन दवा समाप्त हो गई तो शहर में कई मेडिकल स्टोर पर पता किया, लेकिन दवा नहीं मिली। समस्या को देखते हुए एक ही बार माह भर की दवा खरीद कर लाया हूं। डॉक्टर ने बताया कि दवा लंबी चलेगी, इस वजह से एक बार ही खरीद लेता हूं। समाप्त होने पर समस्या होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed