{"_id":"68f3e9d8ec25269acd071a7b","slug":"mdm-and-attendance-review-removed-from-cm-dashboard-maharajganj-news-c-206-1-go11002-162137-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सीएम डैशबोर्ड से हटाई गई एमडीएम व उपस्थिति समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सीएम डैशबोर्ड से हटाई गई एमडीएम व उपस्थिति समीक्षा
विज्ञापन
महराजगंज। सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा से बेसिक शिक्षा विभाग का मध्याह्न भोजन अपडेट व विद्यार्थियों की उपस्थिति समीक्षा को बाहर कर दिया गया है। जनपद के 1500 से अधिक बेसिक शिक्षा के प्रधानाध्यापकों को इससे राहत मिली है। इसी माह इन दोनों पहलुओं को डैशबोर्ड समीक्षा का अनिवार्य हिस्सा बनाया गया था, जिसका विरोध शिक्षक संगठनों ने अनावश्यक जिम्मेदारी लादने का आरोप लगाकर शुरू किया, जिसके बाद शासन की तरफ से संशोधित आदेश जारी करना पड़ा है।
बेसिक शिक्षा विभाग लगातार शिक्षा गुणवत्ता सहित बेसिक की सभी योजनाओं के कुशल संचालन को लेकर प्रभावी हिस्सा बना रहा। इसी क्रम में अक्तूबर में शासनादेश के बाद बेसिक शिक्षा की 11 पंजिकाओं को डिजिटल करने के निर्देश थे। बीएसए की तरफ से इस पर खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर उक्त 11 पंजिकाओं का प्रतिदिन का अपडेट प्रधानाध्यापकों के जरिये कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन शिक्षकों ने इस अनावश्यक कार्यों को करने में हाथ खड़े कर दिए और शिक्षक संगठन विरोध में उतर आए, जिसके बाद पिछले दिनों संशोधित आदेश जारी कर दिया, जिसमें मिड डे मील व उपस्थिति का अपडेट देने की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। संवाद