फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   MCC Siswa and Hanumanganj in the next round of cricket competition.

Maharajganj News: एमसीसी सिसवा और हनुमानगंज क्रिकेट प्रतियोगिता के अगले दौर में

Wed, 18 Dec 2024 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 18 Dec 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
MCC Siswa and Hanumanganj in the next round of cricket competition.
सिसवा बाजार। स्थानीय महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर मंगलवार को सिसवा प्रीमियर लीग की ओर से आयोजित सुशीला देवी स्मारक आठ दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन दो लीग मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में एमसीसी सिसवा ने शिब्बू इलेवन को व हनुमानगंज ने अखिलेश इलेवन को पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

पहला मुकाबला एमसीसी सिसवा बनाम शिब्बू इलेवन के बीच 10-10 ओवर का खेला गया। इसमें सिसवा की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरे शिब्बू इलेवन की टीम के बल्लेबाज सूरज 23 व मोहित कुमार ने 33 रन बनाकर अपनी टीम का स्कोर निर्धारित ओवर में 114 रन बनाकर विपक्षी टीम को लक्ष्य दिया।
विज्ञापन

सिसवा की तरफ से विनोद साहनी ने 4 व इमाम ने 2 विकेट हासिल किया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरे सिसवा टीम के खिलाड़ी अमित कुमार 72 व बृजेश के 18 रनों की बदौलत 115 रन बनाकर आसान से लक्ष्य को हासिल कर टीम की जीत दिला दी। वहीं दूसरा मुकाबला हनुमानगंज बनाम अखिलेश इलेवन के बीच खेला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें अखिलेश इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। आकाश 35 व लकी के 8 रनों की मदद से टीम ने निर्धारित ओवरों में महज 75 रन बनाए। हनुमानगंज की तरफ से प्रदीप व गेल ने 2-2 विकेट हासिल किया। जवाब में खेलने उतरी हनुमानगंज के कादिर के शानदार बल्लेबाजी से मात्र 12 गेंदों में 50 रन व तुले ने 4 गेंदों में 17 रनों की धुआंधार पारी से एक विकेट गंवाकर इस मैच को 9 विकेट से जीत लिया।

प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में सिसवा के खिलाड़ी अमित को व दूसरे मुकाबले में हनुमानगंज के कादिर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
इन मुकाबले के मुख्य अतिथि एमजी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मृगेंद्र प्रताप सिंह रहे। अंपायर की भूमिका संजय यादव व सोनू पूरी ने निभाई। इस अवसर पर सत्यम जायसवाल, आदर्श सिंह नमन, सत्यम सिंह, अमित गुप्ता, विशाल गुप्ता, आकाश सिंह, विकास उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed