फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Mau and Bihar teams make it to semifinals

मऊ और बिहार की टीमों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई

Thu, 24 Dec 2020 07:14 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 07:14 PM IST
विज्ञापन
Mau and Bihar teams make it to semifinals
मऊ और बिहार की टीमों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई
विज्ञापन

कोठीभार। रायल स्पोर्टिंग क्लब की ओर से आयोजित ठाकुर शिवकुमार सिंह स्मारक फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के मैदान पर दो क्वार्टर फाइनल मुकाबले हुए। पहले मुकाबले में यंग स्पोर्टिंग क्लब मऊ ने सर्वेश्वरी स्पोर्टिंग क्लब आजमगढ़ को तीन-शून्य से तो दूसरे मुकाबले में स्पोर्ट्स हॉस्टल स्पोर्टिंग क्लब पश्चिमी चंपारण, बिहार ने पेनाल्टी शूट आउट में महाराणा प्रताप स्पोर्ट क्लब, गोरखपुर को तीन-एक से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह पक्की की।
यंग स्पोर्टिंग क्लब मऊ व सर्वेश्वरी स्पोर्टिंग क्लब आजमगढ़ के बीच 80 मिनट का मुकाबला खेल चला। मध्यांतर तक दोनों ही टीमों की तरफ से कोई भी खिलाड़ी गोल नहीं कर सका। मध्यांतर के बाद शुरू हुए खेल के 56वें मिनट में मऊ के खिलाड़ी मोहम्मद कामिल ने मैदानी गोल कर अपनी टीम को एक-शून्य की बढ़त दिलाई। कुछ ही देर बार एक बार फिर मोहम्मद कामिल ने 68वें मिनट में दूसरा गोल करके अपनी टीम का स्कोर दो-शून्य पहुंचा दिया। मैच समाप्ति के कुछ देर पहले ही एक बार फिर मऊ के ही खिलाड़ी मोहम्मद दानिश ने तीसरा गोल करके आजमगढ़ को तीन-शून्य से हराकर अपनी टीम की जगह सेमीफाइनल में पक्की कर ली।
विज्ञापन

दूसरा मुकाबला स्पोर्ट्स हॉस्टल स्पोर्टिंग क्लब पश्चिमी चंपारण, बिहार व महाराणा प्रताप स्पोर्ट क्लब, गोरखपुर के बीच खेला गया। मध्यांतर तक दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया, लेकिन किसी भी टीम के तरफ से कोई गोल नहीं हो सका। मध्यांतर के बाद भी दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। उसके बाद निर्णायक ने पेनाल्टी शूट आउट का फैसला लिया गया। इसके पहले मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि मोहम्मद तैयब अंसारी व आतिफ इमरान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मैच में निर्णायक की भूमिका में विनय मिश्रा व हीरा निषाद रहे। लाइनमैन की भूमिका मोहम्म्द इलियास व विकास कुमार ने निभाई। मैच में संचालक की भूमिका गणेश खरवार की रही। इस दौरान गिरिजेश जायसवाल, छेदी प्रसाद, मकसूद अहमद, मारकंडेय सिंह, दीनानाथ सिंह, शंकर सिंह, इस्तिखार अहमद, शकील अहमद, दुर्गेश साहनी, सन्नी पांडेय, मोहम्मद आशिफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed