{"_id":"689500985a72beb242047226","slug":"mathematics-and-science-will-now-become-easier-for-visually-impaired-students-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-156610-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए गणित और विज्ञान अब होंगे आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए गणित और विज्ञान अब होंगे आसान
Fri, 08 Aug 2025 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 08 Aug 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से मौजूदा सत्र से दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को ब्रेल लिपि की स्मार्ट किट दी जाएगी। किट में ऐसी किताबें शामिल हैं जिनका अध्ययन विद्यार्थी स्पर्श करके कर सकेंगे। गणित और विज्ञान विषय विद्यार्थियों को आसानी से समझाने के लिए विभाग ने विशेष तौर पर किट को विकसित कराया है।
जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में 2 लाख से अधिक विद्यार्थी नामांकित हैं। अब तक दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए सुविधाजनक डेस्क, उपकरण, यात्रा भत्ता का इंतजाम किया जाता है। पहली बार दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को ब्रेल लिपि किट दी जाएगी। मौजूदा वित्तीय सत्र में 3,509 दिव्यांग विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इनमें से 130 दृष्टिबाधित हैं। दृष्टिबाधित विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए स्पेशल एजुकेटर्स लगाए गए हैं।