{"_id":"62f93a735d7a8d1efe0d19a4","slug":"materials-will-be-available-for-vegetable-cultivation-maharajganj-news-gkp4471247157","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी की खेती के लिए मिलेगी सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी की खेती के लिए मिलेगी सामग्री
विज्ञापन
सब्जी की खेती के लिए मिलेगी सामग्री
महराजगंज। औद्यानिक मिशन योजना के तहत जिले में अनुसूचित जाति के 65 किसानों को सब्जी की खेती से जोड़ा जाएगा। उद्यान विभाग की ओर से उन्हें खेती के लिए सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे कि वे स्वयं की आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकें।
अनुसूचित जाति के किसानों को भी सब्जी की खेती में आगे बढ़ाने तथा उनके आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए अब उद्यान विभाग की ओर से संचालित किए जाने वाले औद्योगिक मिशन योजना के तहत पहल की जाएगी। किसानों को अब कद्दू वर्गीय सब्जियों के साथ-साथ टमाटर व मिर्च की खेती से जोड़ते हुए उनकी स्थिति को सुधारने की पहल होगी। खेती के माध्यम से किसान जहां आर्थिक रुप से सशक्त होंगे, वहीं अपने व्यवसायिक दायरे को भी बढ़ा सकेंगे। लाभ पाने वाले प्रत्येक किसानों के पास .20 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि आवश्यक है।
सर्वाधिक आठ हेक्टेयर में होगी कद्दू वर्गीय खेती
जिले में योजना के तहत आठ हेक्टेयर में लौकी, नेनुआ, कद्दू आदि की खेती कराते हुए कुल 40 किसानों को लाभान्वित करने का कार्य होगा। वहीं एक हेक्टेयर में होने वाले टमाटर की खेती में पांच किसानो तथा चार हेक्टेयर में होने वाले मिर्च की खेती में 20 किसानों को लाभान्वित करने का कार्य होगा। विभाग की ओर से चयनित किसानों को सब्जी के बीज के साथ कैरेट व खाद भी उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
अनुसूचित जाति के किसानों से 13 हेक्टेयर में खेती कराई जाएगी। इससे 65 किसानों को लाभान्वित कराया जाएगा। चयन की प्रक्रिया गतिमान है, इच्छुक किसान 31 अगस्त तक अपना आवेदन करें।
- विकास श्रीनेत, उद्यान निरीक्षक