फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Masoom Died and 4 injured

सड़क हादसें में मासूम की मौत, चार लोग घायल

Thu, 21 Jul 2022 01:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Masoom Died and 4 injured
सड़क हादसों में मासूम की मौत, चार लोग घायल
विज्ञापन

निचलौल ( महराजगंज)। थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी निचलौल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीन की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक कोठीभार थाना क्षेत्र के गौरा निपनिया निवासी राजू भारती (30) पत्नी और मासूम बच्ची सुंदरी (11 माह) के साथ निचलौल थाना क्षेत्र के औराटार गांव रिस्तेदारी में जा रहे थे। निचलौल शहर के थाना मार्ग पर उनकी बाइक एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गई। जिससे मासूम बच्ची सुंदरी और राजू गंभीर रूप से घायल हो गए। पत्नी सुरक्षित बच गईं। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने मासूम सुंदरी की हालत नाजुक होते देख प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाने के दौरान सुंदरी की रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

इसी तहर कोतवाली ठूठीबारी थाना क्षेत्र की बोधना निवासी सुभावती (52) और शिवकुमार (40) के अलावा निचलौल थाना क्षेत्र के झरवलिया निवासी नगीना (35) एक वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें लोगों की मदद से सीएचसी निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां पर तीनों की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर रामाज्ञा सिंह ने कहा कि पीड़ितों से तहरीर मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed