फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Masked man tried to rob a woman of her dignity

Maharajganj News: नकाबपोश शख्स ने महिला की आबरू लूटने की कोशिश

Fri, 27 Sep 2024 03:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 27 Sep 2024 03:50 PM IST
विज्ञापन
Masked man tried to rob a woman of her dignity
निचलौल। क्षेत्र के एक गांव के सिवान में बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे एक नकाबपोश शख्स ने एक महिला की आबरू लूटने की कोशिश की। मकसद में असफल रहने पर शख्स ने मारपीट के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। जिस दौरान महिला गंभीर रुप से जख्मी हो गई। वहीं महिला की चीख पुकार सुन लोगों को आते देख नकाबपोश शख्स मौके से भाग निकला। उसके बाद लोगों मदद से घायल महिला को आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने महिला की हालत नाजुक देख प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला गांव के उत्तर तरफ सिवान स्थित खेत देखने जा रही थी। अभी वह गांव से कुछ ही दूरी पर पहुंची थी। इसी बीच पहले से घात लगाकर बैठा एक नकाबपोश शख्स ने सुनसान देख महिला के पास आ पहुंचा। जिसे महिला अचानक देख अभी कुछ समझने का प्रयास करती, इसी बीच शख्स महिला की आबरू लूटने के लिए जोर जबरदस्ती करने लगा। जिस दौरान महिला शख्स से भिड़ गई। उसके बाद शख्स मकसद में असफल देख महिला के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। जिस दौरान महिला चीखने चिल्लाने लगी। उसके बाद शख्स महिला को लहूलुहान हालत में छोड़ मौके से भाग निकला। घटना के बाद से घायल महिला काफी बदहवास है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव कन्नौजिया के अनुसार, घटना की जानकारी मिली है। महिला के गले पर चोट का निशान था। डॉक्टरों की तरफ से रेफर कर दिया गया है। हालांकि महिला खतरे से बाहर है। महिला के साथ वारदात करने वाला शख्स नकाब में था, जिसकी पहचान नहीं हो सकी है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed