फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Maruti Nandan in under-11 boys category, Vaishnavi first in girls category.

Maharajganj News: अंडर-11 बालक वर्ग में मारुति नंदन, बालिका वर्ग में वैष्णवी प्रथम

Sun, 26 May 2024 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 26 May 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Maruti Nandan in under-11 boys category, Vaishnavi first in girls category.
महराजगंज। जिला शतरंज स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर आयोजित चेस प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। अंडर-7, अंडर-9, अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15 एवं अंडर-17 जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता हुई। शतरंज एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. ठाकुर भरत श्रीवास्तव ने प्रतिभागियाें को पुरस्कृत किया। आयोजक सीजे थामस ने बताया कि अंडर-7 बालक के वर्ग में आदर्श पटेल ने पहला, आशुतोष यादव ने दूसरा और अंशुमन गुप्ता ने तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि लड़कियों के वर्ग में शानवी मिश्रा ने पहला और अविरल ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

अंडर-9 लड़कों के वर्ग में यशस्वी ने पहला, चंद्र भूषण पटेल ने दूसरा और शौर्य जायसवाल ने तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि लड़कियों के वर्ग में वर्तिका पटेल ने पहला, आराध्या गुप्ता ने दूसरा और अंशिका पटेल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

अंडर-11 बालक वर्ग में मारुति नंदन ने पहला, अनिमेष सिंह ने दूसरा और फरहान सिद्दीकी ने तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि बालिका वर्ग में प्रत्यक्षा राय ने पहला, अतुल्य धमकाया ने दूसरा और सौम्या पटेल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-13 बालक के वर्ग में आर्यन सिंह ने पहला, आर्य प्रताप ने दूसरा और श्रेयश द्विवेदी ने तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि बालिका वर्ग में वैष्णवी गुप्ता ने पहला, अमृता जायसवाल ने दूसरा और नैंसी यादव ने तीसरा स्थान हासिल किया।
अंडर-15 बालक वर्ग में आर्यन पटेल ने पहला, आकर्श पटेल ने दूसरा और आशुतोष कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि बालिका वर्ग में श्रेया पटेल ने पहला, दीपशिखा गौतम ने दूसरा और सोनम वर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया।

अंडर-17 बालक वर्ग में संदीप सिंह ने पहला, अयांश सिंह ने दूसरा और अनुग्रह थॉमस ने तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि बालिका वर्ग में प्रीति गुप्ता ने पहला और दीपांजलि गौतम ने दूसरा स्थान हासिल किया। ओपन के वर्ग में उदय गुप्ता ने पहला, अर्पित मिश्रा ने दूसरा और गणेश गुप्ता ने तीसरा स्थान हासिल किया। शतरंज एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ.एसके वर्मा, डॉ.डीके साहनी, डॉ.कृष्णा सहानी ने सभी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed