{"_id":"6473a9c42285788f3c02b954","slug":"married-womans-dead-body-found-hanging-maharajganj-news-c-7-1-184717-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप
Mon, 29 May 2023 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 29 May 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
21 मार्च को हुई थी शादी, पति समेत तीन पर केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
सिसवा बाजार। कोठीभार थाना क्षेत्र के गौरी किशन निवासी मुबारक अली की पत्नी का शव शनिवार को कमरे में फंदे से लटका मिला। विवाहिता के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, गौरी किसुन निवासी मुबारक अली की 22 वर्षीय पत्नी गजला खातून का शव कमरे में फंदे से लटका था। हनुमानगंज थाना के जिंदाछपरा निवासी गजला के पिता सहाबुद्दीन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 21 मार्च को बेटी की शादी की थी। शादी के कुछ दिनों बाद तक सबकुछ ठीकठाक चल रहा था। उन्होंने आरोप लगाया है कि बेटी को दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा।
पिता ने तहरीर में कहा है कि फोन पर बेटी ससुरालियों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। शनिवार को फोन पर जानकारी मिली की बेटी की मौत हो गई है। थानाध्यक्ष अजीत प्रताप ने बताया कि आरोपी पति मुबारक, देवर सुहेल, सास हदिसुन निशा पर केस दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई जाएगी।