फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Married woman's body found hanging under suspicious circumstances

Maharajganj News: संदिग्ध परिस्थितियों विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव मिला

Thu, 26 Mar 2026 02:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging under suspicious circumstances
पिता की तहरीर पर ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

मायका पक्ष ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की, प्राथमिकी दर्ज
फरेंदा। पुरंदरपुर क्षेत्र के बड़हरा कन्हई में मंगलवार की रात एक विवाहिता का कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका शव मिला। सूचना पर पहुंचे मायका पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पिता की तहरीर पर सास, पति व देवर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
पुंरदरपुर थाना क्षेत्र के बड़हरा कन्हई निवासी अजय की पत्नी पूजा (20) का मंगलवार की रात में संदिग्ध अवस्था में कमरे में दुपट्टे से शव लटका मिला। घटना की जानकारी पति ने तत्काल पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पति अजय गुजरात में रहकर काम करता है। अभी आठ दिन पहले वह घर आया था। अजय की शादी पुरंदरपुर क्षेत्र के काशीराम महदेवा में एक वर्ष पूर्व हुई थी। पूजा की मौत की खबर मायका पक्ष के लोगों को मिली तो कोहराम मच गया। बेटी की मौत के बाद पिता बरखू ने सुसराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगा कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर सास उर्मिला, पति अजय व देवर संजय के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed