फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Married woman's body found hanging under suspicious circumstances

Maharajganj News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की फंदे से लटकती मिली लाश

Sat, 18 Oct 2025 01:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging under suspicious circumstances
फरेंदा। बृजमनगंज क्षेत्र के मटिहनवां के ओरियापुर टोला पर शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे एक विवाहिता का शव दुपट्टे लटकता मिला। सूचना पाकर पहुंची फारेंसिंक व पुलिस टीम विवाहिता के मौत की जांच में जुट गई। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के मटिहनवां के ओरियापुर निवासी रीतू यादव (20) की शादी इसी वर्ष मई माह में हुई थी। मृतका का पति आकाश यादव व ससुर बंगलूरू कमाने गए हैं। घर पर केवल महिलाएं ही मौजूद थीं। मृतका अभी कुछ दिन पूर्व मायके ग्राम सभा सुपाराजा थाना जोगिया सिद्धार्थनगर से ससुराल आई थी। घर की महिलाओं ने शुक्रवार की सुबह देखा कि कमरे में दुपट्टे से रीतू का शव लटक रहा है। जिसकी सूचना तत्काल परिजनों ने पुलिस को दी। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की गई है। साथ ही घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। मौके की जांच करने पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि पुलिस तथ्यों की जांच की जा रही है। उसके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed