फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Married woman body found hanging in Maharajganj

महराजगंज: विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव, हत्या की आशंका

Wed, 22 Sep 2021 03:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 22 Sep 2021 03:24 PM IST
सार

उषा यादव की मायका कोल्हुई थानाक्षेत्र के ग्राम सभा गुलहरिया में है। उसकी शादी बेलभरिया टोला विजयनगर निवासी सोनू से पांच वर्ष पहले हुई थी। ढाई वर्ष का बच्चा भी है। मृतका के शरीर पर चोट का निशान होने की चर्चा है।

विज्ञापन
Married woman body found hanging in Maharajganj
ऊषा की फाइल फोटो। - फोटो : MAHARAJGANJ

विस्तार

महराजगंज जिले में ग्राम सभा बेलभरिया के टोला विजयनगर में कमरे में लगे पंखे में एक विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में लटका शव मिला। ससुराल पक्ष के लोग अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार विजयनगर निवासी सोनू यादव व 26 वर्षीय पत्नी उषा देवी में सोमवार रात किसी बात पर नोकझोंक हुआ था। देर रात घर के लोग अपने कमरे में सोने चले गए। मंगलवार सुबह परिजनों ने उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया तो कोई हलचल नहीं हुई। परिजनों ने दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन अंदर से बंद था।
विज्ञापन


परिजन दरवाजे के पास दीवार तोड़कर अंदर गए तो उषा का पंखे से लटकी थी। आनन-फानन परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए गांव से सटे पश्चिम तरफ नदी पर ले गए। अंतिम संस्कार की प्रक्रिया चल ही रही थी कि मायके से माता-पिता समेत तमाम लोग मौके पर पहुंच गए और शव का अंतिम संस्कार करने से रोक कर पुलिस को सूचना दी। मृतका के पति एवं ससुर को पूछताछ के लिए पुलिस थाने ले गई। सीओ निचलौल डीके उपाध्याय ने बताया कि मृतका के पिता शिवचरन की तरफ से तहरीर मिली है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शरीर पर थे चोट के निशान
उषा यादव की मायका कोल्हुई थानाक्षेत्र के ग्राम सभा गुलहरिया में है। उसकी शादी बेलभरिया टोला विजयनगर निवासी सोनू से पांच वर्ष पहले हुई थी। ढाई वर्ष का बच्चा भी है। मृतका के शरीर पर चोट का निशान होने की चर्चा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed