फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Married woman dies under suspicious circumstances, murder alleged

Maharajganj News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Sat, 01 Mar 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 01 Mar 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances, murder alleged
सिसवा बाजार। कस्बे के गांधी नगर वार्ड अमडीहा में शुक्रवार सुबह विवाहिता की संदिग्ध हालात मे मौत हो गई। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

सिसवा कस्बे के गांधीनगर वार्ड अमडीहा निवासी दिनेश पांडेय ने बताया कि पत्नी नीतू (27) घर में जमीन पर गिरी पड़ी थी। उस समय घर के सदस्य खेत गए थे। नीतू को तत्काल सीएचसी सिसवा ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

मृतका के गले पर रस्सी का निशान था। जानकारी पर नीतू के पिता श्याम देऊरवा के धरमौली गांव निवासी गोविंद दूबे व भाई ओंकार अस्पताल में पहुंचे। पति सहित ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता का कहना है कि दिनेश पांडेय और नीतू की शादी दिसंबर 2020 में हुई थी। शादी के बाद से पति और ससुराल पक्ष के लोग शादी के बाद से ही प्रताड़ित करते थे।

शुक्रवार सुबह बेटी ने फोन कर बताया कि वो मायके आना चाहती है। पति और सास भेजना नहीं चाहते हैं। दस दिन के विदा करने के आग्रह पर बेटी के ससुराल वालों ने मना कर दिया। उन लोगों ने बेटी की हत्या कर दी। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह ने बताया कि विवाहिता केे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर नहीं मिली है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed