फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Married woman dies under suspicious circumstances, lover suspected of murder

Maharajganj News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, प्रेमी पर हत्या का शक

Mon, 29 Apr 2024 04:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 29 Apr 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances, lover suspected of murder
महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के चौराहे पर शनिवार को विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रहती थी। विवाहिता के घर वालों ने प्रेमी पर हत्या करने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का विवाह 17 साल पहले कुशीनगर के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में हुआ था। शादी के 10 साल बाद वह पति को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ रहने लगी। शनिवार को अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। प्रेमी ने उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत के बाद प्रेमी फरार हो गया। जानकारी होने पर महिला का पिता मेडिकल कॉलेज पहुंचा। उन्होंने प्रेमी पर हत्या करने की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर श्यामदेउरवां पुलिस मेडिकल कॉलेज पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed