फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Married woman died under suspicious condition

Maharajganj News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

Sun, 02 Jun 2024 07:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 02 Jun 2024 07:54 PM IST
विज्ञापन
Married woman died under suspicious condition
नौतनवा। गांव धोतिअहवा बड़का टोला में रविवार को एक विवाहिता का शव घर में पंखे से लटका शव मिला। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता ने पुलिस को तहरीर देकर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नौतनवा थाना क्षेत्र के धोतियहवा निवासी गणेश यादव की पत्नी अंजली यादव उर्फ खुशबू (21) रविवार को अकेले घर पर थीं। उनकी सास गीता बच्चे को लेकर गांव में गई थीं और पति कपड़े की दुकान पर गया था। करीब 12 बजे जब सास लौटीं तो घर में लटकता अंजली का शव देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। किसी ने अड्डा बाजार चौकी पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाई। जानकारी मिलने पर सीओ जय प्रकाश त्रिपाठी तथा प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


कम्हरिया खुर्द थाना फरेंदा निवासी पिता हरिकेश यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 25 मार्च 2021 को बेटी अंजली की शादी शेषनाथ उर्फ गणेश यादव के साथ की थी। उससे एक बेटा लक्की (3) है। घटना के दो घंटे पूर्व मोबाइल फोन से बात हुई थी। पति-पत्नी में विवाद हुआ था। सीओ जय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया गया। रिपोर्ट आने पर मौत का कारण पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed