फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   married girlfriend when she was pregnant

Maharajganj News: गर्भवती होने पर प्रेमिका से किया विवाह, सात माह बाद मौत

Sun, 25 Jun 2023 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 25 Jun 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
married girlfriend when she was pregnant
घर के कमरे में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन

दो माह पहले दिया था बेटी को जन्म, गांव में ही है मायका
मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप


संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज। सदर कोतवाली के एक गांव में शनिवार को विवाहिता का संदिग्ध हाल में फंदे से लटकता शव मिला। महिला का मायका गांव में ही है। दो माह पूर्व उसने बेटी को जन्म दिया था। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। दूसरी ओर, ससुरालियों का कहना है कि उनके बेटे ने प्रेम विवाह किया था। ऐसे में दहेज का सवाल ही नहीं उठता। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक, कोतवाली क्षेत्र के सरडीहा गांव में एक समुदाय के युवक और युवती में दो साल से प्रेम संबंध था। इसी दौरान युवती गर्भवती हो गई तो दोनों ने सात माह पूर्व कोर्ट में शादी कर ली। शनिवार को युवती का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। जैसे ही सूचना आठ घर के फासले पर स्थित मायके पहुंची, हंगामा मच गया। मायके वाले बेटी के ससुराल पहुंच गए। उन्होंने ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

विवाहिता के पिता का कहना है कि उनकी बेटी को शादी के बाद से परेशान किया जा रहा था। शुक्रवार की रात ससुराल पक्ष के लोग उसकी पिटाई करने लगे तो वह भाग कर बगल के घर में चली गई। जानकारी होने पर मायके वाले पहुंचे और समझा-बुझाकर बेटी को ससुराल भेजा। गांव के लोगों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच संबंध ठीक नहीं था। एक सप्ताह से दोनों के बीच किसी बात को लेकर नोकझोंक चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
कोट-
महिला का ससुराल और मायका एक ही गांव में है। दोनों में आठ घर का फासला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है।
- दुर्गेश कुमार सिंह, कलक्ट्रेट पुलिस चौकी इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed