फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Marks put on houses and shops, evaluation started

Maharajganj News: मकानों-दुकानों पर लगा निशान, मूल्यांकन शुरू

Fri, 02 May 2025 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 02 May 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Marks put on houses and shops, evaluation started
महराजगंज। शहर से लेकर नेपाल बॉर्डर तक हाईवे के दायरे में आने वाले मकान दुकानों को चिह्नित कर लाल निशान लगा दिया गया। टीम इसका मूल्यांकन कर रही है।
विज्ञापन

इसमें देखा जा रहा है कि मकान की स्थिति कैसी है, इसका मुआवजा कितना दिया जा सकता है। रिपोर्ट तैयार होने के बाद मुआवजा दिया जाएगा। शहर में सक्सेना चौक से लेकर मऊपाकड व धनेवा तक हाईवे के दायरे में आने वाले मकान दुकानों पर लाल निशान लगाए जा चुके हैं।
बृहस्पतिवार को शहर में सक्सेना चौक से आगे बढ़ने पर धर्मेंद्र वर्मा मिले। उन्होंने बताया कि शहर में सड़क की चौड़ाई से अधिक नुकसान नहीं हो रहा है। किसी का दो फीट तो किसी का चार से पांच फीट दायरे में आ रहे हैं।
विज्ञापन

इससे अधिक नुकसान नहीं हो रहा है। वहीं शरद चंद पटेल ने बताया कि लगभग सभी मकानों दुकानों पर लाल निशान लग चुके हैं। अब संपत्तियों का मूल्यांकन हो रहा है। टीम की ओर से मकान के बारे में जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मकान में टाइल्स लगने, मकान स्थिति आदि के बारे में जानकारी ली जा रही है। वहीं उमाशंकर, दुर्गेश अग्रहरि के दुकान पर लाल निशान लगाए गए हैं। इन लोगों ने बताया कि तीन फीट अंदर आ रहा है।

आगे के हिस्से का सर्वे भी हो चुका है। इसके पहले तो करीब आठ फीट दुकान के अंदर निशान लगा था। सड़क की चौड़ाई कम होने से कुछ राहत मिली है। इन लोगों ने कहा कि सड़क बनने के बाद बार्डर तक वाहन फर्राटा भरेंगे। ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed