फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Markets drenched due to rain... Business worth two crores disrupted in three days

Maharajganj News: बारिश से सूने हुए बाजार... तीन दिन में बाधित हुआ दो करोड़ का कारोबार

Sun, 29 Sep 2024 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 29 Sep 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Markets drenched due to rain... Business worth two crores disrupted in three days
महराजगंज। गल्ला मंडी में शनिवार को कारोबारी दिनभर ग्राहकों का इंतजार करते रहे। बारिश की वजह से जरूरी सामान की खरीदारी के लिए ही लोग बाहर निकले। शहर में फरेंदा रोड पर कारोबारी सामान सहेज रहे थे। पिकअप पर लदा प्याज उतारा जा रहा था। छाता लेकर पहुंचे महेंद्र बोले की बारिश की जरूरत थी, लेकिन अब दिक्कत होने लगी है। सब्जी मंडी में ग्राहक कम आ रहे है। सुबह ही मंडी सजती है, लेकिन बारिश के कारण लोग नहीं आए तो कई कारोबारी सस्ते में ही सब्जी बेचकर चले गए।
विज्ञापन

सब्जी लेकर मंडी पहुंचे लौहर ने बताया कि बारिश में किसी तरह से मंडी तो पहुंच गया, लेकिन यहां तो खरीदार ही कम हैं, ऐसे में भाव भी ठीक नहीं मिला। बारिश के कारण परेशानी हो रही है। यही हाल मऊपाकड़ गल्ला मंडी का रहा। वहां भी ग्राहक न होने के कारण कारोबारी बैठकर आपस में बातचीत करते नजर आए। मौसम को लेकर चर्चा कर रहे थे, बिक्री नहीं होने से कारोबारी जरूरी प्रपत्र ठीक कर रहे थे। शहर में दुकानों पर भी ग्राहक कम नजर आए। दुकानदार दिन भर इंतजार करते रहे। कुछ कपड़ा कारोबारी तो दोपहर बाद दुकान बंद कर घर चले गए।
विज्ञापन


रोजाना प्रभावित बाजार

कपड़ा-11 लाख

सब्जी मंडी--9 लाख
गल्ला मंडी-10 लाख

किराना---15 लाख
सर्राफा--15 लाख




चाय की दुकानों पर भी कम दिखे ग्राहक

शहर में चाय की दुकानों पर भी ग्राहक कम दिखे। बारिश के कारण कम लोग बाहर निकले, इस वजह से दुकानदारों की आमदनी प्रभावित हुई। चाय विक्रेता महेेश ने बताया कि रोजाना सुबह ही करीब 100 ग्राहक आ जाते थे, लेकिन बारिश की वजह से मुश्किल से चार से पांच लोग आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




रोजाना औसतन पांच से छह लाख रुपये की बिक्री होती है, लेकिन तीन दिन से बारिश के कारण बाजार मंदा हो गया हैं। खरीदार पहुंच नहीं रहे हैं। कामकाज प्रभावित हो रहा है। पूरा दिन ग्राहकों के इंतजार में गुजर रहा है। शहर से गांव तक बारिश के कारण ग्राहकों के न निकलने से फुटकर व्यापारी मंडी नहीं आ रहे हैं। ढोड़ई गुप्ता, सब्जी थोक व्यवसायी



00तीन दिन से हो रही बारिश के कारण सब्जी मंडी में ग्राहक कम पहुंच रहे हैं। बाजार से रौनक गायब है। सामान्य दिनों में परिसर में 100 से अधिक दुकानें लगती हैं, तीन दिन से सन्नाटा छाया हुआ है। दिनभर में एक लाख रुपये तक का कारोबार भी नहीं हो पा रहा हैं। रोजाना 60 बोरा आलू निकल जाता था, लेकिन आज 10 बोरा भी नहीं बिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed