{"_id":"681396d74885d08a2c078972","slug":"marketing-officers-honored-for-better-purchasing-maharajganj-news-c-206-1-go11002-148155-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बेहतर खरीद करने वाले विपणन अधिकारी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बेहतर खरीद करने वाले विपणन अधिकारी सम्मानित
Thu, 01 May 2025 09:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 01 May 2025 09:14 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। बेहतर गेहूं खरीद रिकार्ड वाले क्षेत्रीय विपणन अधिकारी रामजन्म वर्मा, विपणन निरीक्षक सतीश चंद्र व सुरेंद्र राव को जिलाधिकारी अनुनय झा ने सम्मानित किया। डीएम ने कहा कि अन्य क्रय केंद्र प्रभारियों को इनसे सीख लेकर अधिक से अधिक खरीद कर तय लक्ष्य को पूर्ण करने की आवश्यकता है, जिससे प्रदेश में सरकारी खरीद का नाम महराजगंज को मिल सके। विपणन विभाग की तरफ से हर इंतजाम किया गया है।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी विवेक सिंह ने बताया कि जनपद में खरीद के लिए कुल 166 केंद्र स्थापित हैं। साथ ही 26 मोबाइल क्रय केंद्रों का कुल लक्ष्य 58500 एमटी निर्धारित किया गया। लक्ष्य के सापेक्ष 13924.69 एमटी खरीद हो चुकी है। सर्वाधिक खरीद खाद्य निगम व मंडी समिति ने की। 6152 एमटी खाद्य निगम तो 498 एमटी मंडी समिति ने तय लक्ष्य के सापेक्ष की।
केंद्रों से कुल 4268 एमटी व मोबाइल क्रय केंद्र से 1153 एमटी खरीद हुई है। किसानों को अबतक 3304.48 लाख रुपये का भुगतान सीधे किसानों के खाते में भेज दिया गया है। सिर्फ 100.26 लाख रुपये शेष हैं, जिसकी प्रक्रिया चल रही है। इस मौके पर एडीएम डाॅ. पंकज वर्मा, सीडीओ अनुराज जैन सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद