{"_id":"6990e02816cf598f6b059f3e","slug":"marathon-race-pays-tribute-to-pulwama-martyrs-maharajganj-news-c-206-1-go11002-171643-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पुलवामा के शहीदों को मैराथन दौड़ से दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पुलवामा के शहीदों को मैराथन दौड़ से दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
पांच युवाओं ने दिखाई राह, शहादत को दी सलामी
महराजगंज। जनपद के पांच उत्साहित युवाओं ने पुलवामा शहीदों को मैराथन के जरिये शनिवार को श्रद्धांजलि दी। केएमसी मेडिकल कॉलेज से दोपहर 12:30 बजे शुरू मैराथन 40 किमी का सफर पूरा कर डाॅ. राम मनोहर लोहिया पार्क में वापस पहुंचा। यहां पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सलामी देकर कार्यक्रम का समापन किया गया।
14 फरवरी 2019 को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आत्मघाती हमले में 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हुए थे। इन बलिदानियों की शहादत को नमन करने के लिए सिसवां अमहवा के पांच युवाओं ने अलग तरीका अपनाया। आशीष कुमार व मगन यादव फौजी की अगुवाई में अमित यादव, कपिल निषाद व सूरज पासवान ने 40 किमी का मैराथन दौड़ने के बाद बलिदानियों की शहादत को सलामी दी। आशीष ने बताया कि मैराथन दोपहर 12:30 बजे से केएमसी मेडिकल कॉलेज से झंझनपुर-सिंदुरियां होते हुए शिकारपुर पहुंची। यहां से वापस लौटकर शाम 04:30 बजे मैराथन का समापन डॉ. राम मनोहर लोहिया पार्क में किया गया। मैराथन पर निकले युवाओं का विभिन्न चौराहों व स्थानों पर लोगों ने फूल-माला से स्वागत किया। मगन यादव फौजी ने कहा कि यूथ ही देश के भविष्य हैं। यूथ में बलिदानियों के प्रति सम्मान का भाव जगा रहे, इसी उद्देश्य से मैराथन दौड़कर हम लोगों ने शहीदों की शहादत को सलाम किया।