{"_id":"694ef125f82ba1daa401272b","slug":"mapping-of-228-lakh-voters-could-not-be-done-notice-will-be-issued-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-167664-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 2.28 लाख मतदाताओं की नहीं हो सकी मैपिंग, जारी होगा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 2.28 लाख मतदाताओं की नहीं हो सकी मैपिंग, जारी होगा नोटिस
विज्ञापन
महराजगंज। विशेष मतदाता प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत जिले में मतदाता सूची मैपिंग का कार्य अंतिम चरण में है, लेकिन अब भी बड़ी संख्या में मतदाताओं का सत्यापन नहीं हो सका है। अभी तक 11.48 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो सकी है।
निर्वाचन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जिले में अब तक 2.28 मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो पाई है, यह कुल मतदाताओं का 11.48 प्रतिशत है। ऐसे मतदाताओं को अब नोटिस जारी करने की तैयारी की जा रही है। विभाग की ओर से 31 दिसंबर को ड्राफ्ट सूची जारी होने के बाद नोटिस भेजने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
जिले में पांच विधानसभा क्षेत्र फरेंदा, नौतनवा, सिसवा, महराजगंज और पनियरा शामिल हैं। इन सभी विधानसभाओं की संयुक्त मतदाता सूची में कुल 19,92,459 मतदाताओं के नाम दर्ज हैं। विशेष पुनरीक्षण के दौरान इन सभी मतदाताओं के सत्यापन के लिए बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्र भरवाए गए। घर-घर किए गए सत्यापन के दौरान मतदाता सूची में कई तरह की विसंगतियां सामने आईं।
विज्ञापन
बीएलओ की रिपोर्ट के मुताबिक, सत्यापन में 57,077 मतदाता मृत पाए गए। 72,412 मतदाता अपने पते पर नहीं मिले हैं। 1,29,813 मतदाता अन्य स्थानों पर स्थानांतरित हो चुके हैं। 39,238 मतदाता डुप्लीकेट (दोहरी प्रविष्टि) पाए गए। इसके अलावा 3,292 मतदाताओं के गणना प्रपत्र अधूरे पाए गए। इन सभी श्रेणियों के मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं या अपडेशन की श्रेणी में रखा गया है।