फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   many people was gathred in temple of durga

लेहड़ा मंदिर पहले दिन

Thu, 07 Oct 2021 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
many people was gathred in temple of durga
नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन

फोटो नंबर, 8, 9, 10, 11, 41 व 42
भीड़ को देखते हुए सभी मंदिरों पर चौकस रही सुरक्षा व्यवस्था, भोर से ही मंदिर पहुंचने लगे भक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज/फरेंदा। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन बृहस्पतिवार को जिले के सभी देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने विधि विधान से पूजा की। जय माता दी की जयघोष के साथ श्रद्धालु दुर्गा मंदिर पहुंचे। भोर से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हुआ, जो दोपहर तक जारी रहा। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस सतर्क रही। फरेंदा क्षेत्र के मां लेहड़ा दुर्गा मंदिर पर दर्शन करने श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई। इसके अलावा शहर में दुर्गा मंदिर पर श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन को उमड़ पडे़।
फरेंदा क्षेत्र के प्रसिद्ध शक्ति पीठ लेहड़ावाली माता के मंदिर पर सुबह चार बजे से ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्त मां के दर्शन के लिए लंबी कतार लगा कर खडे़ रहे। मां के दर्शन के लिए गोरखपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीर नगर, देवरिया व पड़रौना आदि जिलों के साथ ही पड़ोसी राष्ट्र नेपाल से भी भक्त पहुंचे। श्रद्धालुओं ने नारियल, चुनरी चढ़ा कर मां से आशीर्वाद मांगा। इसके अलावा फरेंदा कस्बे की प्रसिद्ध मां दुर्गा मंदिर पर भी नवरात्र के पहले दिन भक्तों की भारी भीड़ लगी रही। सीओ सुनील दत्त दूबे ने बताया कि मेले की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। किसी भी प्रकार की घटना न हो, जगह-जगह पुलिस तैनात है।
विज्ञापन

-------------------------------------
एनसीसी कैडेट्स भी निभा रहे जिम्मेदारी
लेहड़ा मंदिर पर भक्तों की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क रहा। जगह-जगह पुलिस व स्काउट गाइड के साथ एनसीसी कैडेट्स व पुलिस तैनाती रही। सीओ सुनील दत्त दूबे के साथ एसओ कमलेश प्रताप सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी मेले का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------------
फोटो
मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना के लिए निकली कलशयात्रा
जयघोष से गूंज उठा वातावरण, भक्ति गीतों पर थिरके युवा
संवाद न्यूज एजेंसी
अड्डा बाजार/ठूठीबारी। गजरही में नवनिर्मित मंदिर में दुर्गा मूर्ति स्थापना के लिए बृहस्पतिवार को कलशयात्रा निकली। वैदिक मंत्रोच्चार से डूडी नदी में 108 कलशों में जल भरकर श्रद्धालु मंदिर परिसर पहुंचे। विधि विधान से घट स्थापना कर पूजा शुरू हुआ। मुख्य यजमान सतीश श्रीवास्तव की अगुवाई मेें बैंडबाजे के साथ कलशयात्रा लगभग सुबह 11 बजे गजरहा डूडी नदी के लिए प्रस्थान की। माथे पर कलश लेकर महिलाएं, युवतियां व बालिकाएं मंगलगीत गातीं चल रही थीं। नदी पर जल भरने के दौरान भुवनेश्वर त्रिपाठी और सुरेश पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चार किया। गया प्रसाद पांडेय ने बताया कि पूजा पांच दिनों तक चलेगी। इस मौके पर रवींद्र पांडेय, श्यामनरायन शुक्ल, कृपानरायन दूबे, आदर्श मिश्र, राजू पटेल एवं रामहरख आदि मौजूद थेे।
डगरूपुर बाजार के ग्राम सभा भगतपुरवां में बड़की माई स्थान से शनिवार की दोपहर सादगी के साथ कलशयात्रा निकली। यात्रा भगतपुरवां गांव से खैरहवां जंगल, खैराटी, जिगिनिहवां, कजडहवां, साहू टोला, अहिरन टोला होते हुए सुकरहर घाट चंदन नदी के तट पर पहुंची। यहां कलश में जल भरकर श्रद्धालु बड़की माई देवी स्थान पर पहुंचे। यहां विधि-विधान से कलश को स्थापित किया गया। पुजारी विक्रम मौर्य भगत ने बताया कि देवी स्थान पर गंगा नदी से जलभर कलश को स्थापित किया गया है, जिसका नौ दिन हवन-पूजन किया जाएगा। दसवें दिन पूर्णाहुति के बाद नौ कन्याओं को भोजन कराने के साथ ही भंडारा किया जाएगा। कलशयात्रा में मैना देवी, विक्रम भगत, गोकुल मौर्य,रामेश्वर मौर्य, रामनवल, अशोक यादव, विनोद गुप्ता, प्रहलाद मौर्य आदि शामिल रहे।

-----------------------------
मां दुर्गा प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा हुई
खनुआ। सशस्त्र सीमा बल 66 वीं के बीओपी हरदीडाली परिसर में दुर्गा प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा हुई। बृहस्पतिवार को एसएसबी के बीओपी हरदीडाली परिसर से दुर्गा मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए परिसर से मूर्ति के साथ कलशयात्रा निकली। हरदीडाली बीओपी परिसर से डांडा नदी से जल लेकर बनैलिया मंदिर, कोटिया मंदिर आदि मंदिरों से वापस बीओपी परिसर में आकर कलशयात्रा समाप्त हुई। इस दौरान ग्राम प्रधान गोपाल नारायन चौधरी, गगन सिंह ,कौशल कुमार, तरशेमलाल ,जयंत कोकई और कलामुद्दीन अंसारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed