फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Mangal songs echoed in mass marriage, 581 couples got married

Maharajganj News: सामूहिक विवाह में गूंजे मंगल गीत, एक-दूजे के हुए 581 जोड़े

Wed, 31 Jan 2024 08:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 31 Jan 2024 08:43 PM IST
विज्ञापन
Mangal songs echoed in mass marriage, 581 couples got married
महराजगंज। जिले के सभी विधानसभाओं में बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। 581 जोड़ों की शादी विधि विधान से कराई गई। मंगलगीतों की गूंज होती रही। सदर विधानसभा में सबसे ज्यादा 206 शादी हुई। सबसे कब फरेंदा में 40 शादी हुई। आयोजन स्थल पर प्रशासन की ओर से बेहतर तैयारी कराई गई थी।
विज्ञापन

शहर के एक मैरिज हाल में शादी समारोह का आयोजन किया गया। वहीं परतावल ब्लॉक परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 88 जोड़े एक दूजे के हुए। इसमें नगर पंचायत परतावल के सात, परतावल ब्लॉक के 44, पनियरा ब्लॉक के 37 जोड़े ने एक-दूसरे का दामन थांमा। सभी नवदंपत्तियों को पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह व ब्लाॅक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा ने प्रमाण पत्र वितरण किया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी श्वेता मिश्रा, एडीओ समाज कल्याण श्याम सुंदर तिवारी, सुनील पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन

फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत बुधवार को फरेंदा ब्लाॅक के सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर काॅलेज परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें फरेंदा, धानी व बृजमनगंज के 40 जोड़े एक दूजे के हुए। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में फरेंदा से 12 धानी से 11 व बृजमनगंज से 17 जोड़ों का विवाह कराया गया। कार्यक्रम में बीडीओ फरेंदा अर्जुन चौधरी व बीडीओ बृजमनगंज एसएन शुक्ला व डॉ.अजय चौधरी ने नवदंपति को उपहार भेंट किया। बीडीओ अर्जुन चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सरकार की अच्छी पहल है। इस दौरान एडीओ पंचायत रामकृष्ण, दिनेश यादव, राहुल शर्मा, अरविंद मौर्य, आरएल मौर्य, विनय तिवारी, हनुमान प्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डोंगल न लगने से शादी से वंचित हुए पांच जोड़े
महराजगंज। अधिकारियों की लापरवाही से पांच जोड़े सामूहिक शादी के लाभ से वंचित हो गए। एडीओ समाज कल्याण श्यामसुंदर तिवारी ने बताया कि डोंगल न लगाने की वजह से आवेदन किए पांच आवेदनकर्ताओं को शादी समारोह से वापस कर दिया गया। आवेदनकर्ता अनिता निषाद, सोनिया भारती, सीमा, आरती, सरीता ने कहा कि आवेदन करने के बाद जांच किया गया था जिसमें हम लोग पात्र थे। यहां आने के बाद पता चला कि हमारा आवेदन निरस्त कर दिया गया है। जब इसकी जानकारी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ज्ञानेंद्र सिंह को लगी तो उन्होंने अधिशासी अधिकारी को फटकार लगाते हुए सुधार करने की हिदायत दी।

पहले से शादीशुदा जोड़ों को बीडीओ ने किया वापस

महराजगंज। नगर पंचायत परतावल में कुल 11 लोगों ने आवेदन किया था। इसमें तीन जोड़े पहले से ही शादीशुदा मिले। उन्हें कार्यक्रम स्थल से वापस कर दिया गया। जोडों में एक जोड़े काे बच्चा भी था। उन्होंने बताया कि हम लोग पहले प्रेम विवाह कर चुके हैं। एक व्यक्ति ने सामूहिक विवाह में शामिल कराकर लाभ दिलाने के बदले 15 हजार रुपये की मांग की थी। उसके बहकावे में आकर हमने आवेदन किया था। खंड विकास अधिकारी श्वेता मिश्रा ने बताया कि जांच में यह सामने आया कि नगर पंचायत परतावल के तीन लाभार्थियों की शादी पहले ही हो चुका है। जिन्हें वापस कर दिया गया। संवाद


भोजन के लेकर मारमीट, युवती के पिता लहूलुहान
लक्ष्मीपुर। ब्लाॅक परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में भारी भीड़ जमा होने व भोजन को लेकर धक्का-मुक्की होने लगी। अचानक मारपीट हो गई। हथियागढ़ विनोद अपनी पुत्री सोनी के विवाह सम्पन्न होने के बाद भोजन लेने गए। आरोप है कि भोजन परोसने वाले से नोकझोंक के बाद मारपीट हो गई, इसके विनोद घायल हो गए। विनोद ने भोजन परोसने वाले पर मारने पीटने का आरोप लगाया। पीड़ित ने पुलिस चौकी लक्ष्मीपुर में तहरीर दी। घायल का लक्ष्मीपुर सीएचसी में इलाज चल रहा है। चौकी प्रभारी लक्ष्मीपुर शोभनाथ यादव ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई करने की पुष्टि की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed