फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Mandeya not release- Safai workrs protest

मानदेय नहीं मिलने से नाराज कर्मियों ने की नारेबाजी

Wed, 03 Nov 2021 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Mandeya not release- Safai workrs protest
मानदेय नहीं मिलने से नाराज कर्मियों ने की नारेबाजी
विज्ञापन

सिसवां बाजार (महराजगंज)। नगर पालिका परिषद में सेवा प्रदाता एजेंसी द्वारा आउटसोर्सिंग मजदूरों का मानदेय नहीं दिया गया जिससे नाराज मजदूर बुधवार को कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंचे सेवा प्रदाता एजेंसी के कर्मी को मजदूरों ने रोक लिया। लेकिन, पुलिस के पहुंचने के बाद मजदूरों ने उसे छोड़ दिया। सभी ने स्वर में कहा कि दीपावली पर भी सेवा प्रदाता एजेंसी द्वारा मानदेय नहीं दिया गया तो जरूरी कार्यों को कैसे किया जाय।
आक्रोशित सभी कर्मियों ने सेवा प्रदाता एजेंसी के खिलाफ नारेबाजी की। सेवा प्रदाता एजेंसी द्वारा नगर पालिका में सफाईकर्मी, ड्राइवर, आपरेट व कार्यालय सहायक के रूप में 206 कर्मियों को लगाया गया है। दो माह से मानदेय नहीं मिला तो सभी कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठ गए। बुधवार को एजेंसी का कर्मचारी आया और कहा कि प्रत्येक कर्मी दो-दो हजार दे दिया जा रहा है। इस पर आक्रोशित कर्मियों ने उसे रोक कर पूरा मानदेय भुगतान करने की मांग करने लगे। इस दौरान अजय, रामु, पिंटू, पूजा, उषा, रमावती, सुभावती, रजनी, रानी, जयंती, सुधीर, सुनील, राजदेव, आकाश, सुंदर, मोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि आक्रोशित कर्मियों को समझा बुझाकर सेवा प्रदाता एजेंसी के कर्मी को वहां से हटा दिया गया। ईओ रामदुलार यादव का कहना है कि सेवा प्रदाता एजेंसी से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। जल्दी ही समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed