{"_id":"617308e69605fb2cb37e59d4","slug":"manch-took-out-a-walk-maharajganj-news-gkp41386168","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटेवा पेंशन बचाओ मंच ने निकाली पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटेवा पेंशन बचाओ मंच ने निकाली पदयात्रा
विज्ञापन
नगर के सक्सेना चौक पर पद यात्रा निकालते अटेवा पेंशन बचाओ मंच के पदाधिकारी।
- फोटो : MAHARAJGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अटेवा पेंशन बचाओ मंच ने निकाली पदयात्रा
पुरानी पेंशन बहाली की मांग की, निजीकरण के खिलाफ लगाए नारे
महराजगंज। अटेवा पेंशन बचाओ मंच के पदाधिकारियों ने शहर में शुक्रवार की शाम को पदयात्रा निकाल कर पुरानी पेंशन बहाली की मांग की। जीएसवीएस इंटर कॉलेज से शुरू हई पदयात्रा सक्सेना चौक पर पहुंची। यहां कुछ देर सड़क पर बैठकर कर्मचारियों और शिक्षकों ने निजीकरण के लिए नारेबाजी की। उन्होंने एक स्वर से पुरानी पेंशन बहाली की मांग की।
संगठन के जिलाध्यक्ष टीपी सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन की बहाली की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन सरकार ध्यान नहीं दे रही है। पेंशन कर्मचारियों का अधिकार है। उन्होंने कहा कि संगठन की ओर से पुरानी पेंशन बहाली के लिए समय-समय पर आंदोलन कर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने का प्रयास किया जा रहा है। नई पेंशन कर्मचारी हित में नहीं है।
प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक शिक्षक संघ, कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ, नर्स संघ, फार्मासिस्ट संघ, लैब टेक्निशियन, लेखपाल संघ, कोषागार संघ, सफाई कर्मचारी संघ, लोक निर्माण विभाग समेत अन्य कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने पदयात्रा का समर्थन किया। प्रांतीय संगठन मंत्री राजेश जायसवाल ने कहा कि कर्मचारियों को एकजुट होकर आंदेलन करने की जरूरत है। संरक्षक महेंद्र वर्मा ने कहा कि जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं होगी, तब तक आंदोलन होता रहेगा।
विज्ञापन
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष शिव प्रताप सिंह, राघवेंद्र गुप्त, प्रद्युम्न सिंह, टीएन गोपाल, विद्यासागर पटेल, उपेंद्र पांडेय, गजेंद्र भारती, ओपी तिवारी, मदन गोपाल, सैफुदोजा, डॉ. शांति शरण मिश्र, विमलेश राय, श्रीनिवास गुप्ता, आदित्य प्रताप सिंह, जयंती प्रसाद, अभिनव, विवेकानंद, अतहर हुसैन, रविपुल, विजय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।