{"_id":"666edf90917e1f672d0dffbb","slug":"manakamana-cable-car-closed-for-50-days-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-124787-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 50 दिनों के लिए मनकामना केबल कार बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 50 दिनों के लिए मनकामना केबल कार बंद
Sun, 16 Jun 2024 06:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 16 Jun 2024 06:20 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। नेपाल की पहली मनकामना केबल कार 15 जून से 50 दिनों तक बंद रहेगी। केबल कार डिजिटल सिस्टम को अपग्रेड करने के लिए यह फैसला लिया गया है। मनकामना दर्शन प्राइवेट लिमिटेड के उप महाप्रबंधक उज्ज्वल शेरचन ने बताया कि डिजिटल सिस्टम को अपग्रेड करने के साथ ही मेन वायर भी बदला जाएगा। 26 वर्ष बाद मुख्य केबल वायर रॉड को बदला जाना है।
उन्होंने बताया कि उन्नयन कार्य के लिए आस्ट्रेलियाई डोपेलमेयर कंपनी से कुशल तकनीशियन पहुंच गए हैं। मनकामना केबल कार का उन्नयन विभिन्न चरणों में चल रहा है। गोरखा के साहिद लखन ग्रामीण नगर पालिका में प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मनकामना मंदिर जाने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए, केबल कार को 8 नवंबर 1998 से परिचालन में लाया गया है। मनकामना दर्शन प्राइवेट लिमिटेड ने कहा कि हालांकि केबल कार सेवा बंद है। चितवन में इच्चकामना-4 कुरिनतार (चेरेस) स्थित केबल कार के प्रवेश द्वार (निचला स्टेशन) पर रेस्तरां सेवा जारी रहेगी। यहां रोजाना सैकड़ों भारतीय पर्यटक पहुंचते हैं।