{"_id":"654d34cfd2499d177e02d0f1","slug":"man-dies-under-suspicious-circumstances-accused-of-murder-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-9277-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, हत्या का आरोप
मृतक था ट्रैक्टर चालक, भूसा लादकर गया था आजमगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के पिपरपाती में बुधवार देर रात लगभग तीन बजे एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर के सामने से बरामद हुआ। जानकारी होने पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा भेड़िया निवासी जितेन्द्र श्रीवास्तव पिछले 15 वर्षों से परिवार के साथ श्यामदेउरवां में किराए का मकान लेकर रहता था। एक वर्ष पहले वह पिपरपाती चौराहे पर किराए का मकान लेकर रह रहा था। जीवन यापन के लिए वह एक भूसा व्यापारी के वहां ट्रैक्टर चालक का काम करता था।
मंगलवार को वह भूसा व्यापारी व अन्य साथियों के साथ भूसा लादकर आजमगढ़ बेचने गया था। वापस आते समय रास्ते में ही संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। उसके साथियों के अनुसार अज्ञात वाहन की ठोकर से उसकी मौत हो गई। साथियों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दिए बगैर शव को पिपरपाती पहुंचा दिया।
विज्ञापन
पत्नी समेत परिजनों को भोर में तीन बजे मौत की सूचना मिली तो कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामला दूसरे थाना क्षेत्र का है। शव यहां बरामद हुआ है, इसलिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आगे की कार्रवाई संबंधित थाने द्वारा की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- - - -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
बकाया पैसा मांगने पर हत्या करने की जताई आशंका
परतावल। क्षेत्र के पिपरपाती में संदिग्ध परिस्थितियों में हुए व्यक्ति के मौत के मामले में पत्नी ने भूसा व्यापारी पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में पत्नी मालती देवी ने बताया कि पिछले कई वर्षो से मेरे पति श्यामदेउरवां निवासी एक भूसा व्यापारी के यहां ट्रैक्टर चलाते थे।
कई महीनों से उनका तनख्वाह नहीं मिला था। मांगने पर आनाकानी कर रहा था। मंगलवार की रात लगभग आठ बजे वह भूसा व्यापारी के साथ भूसा लादकर बेचने गए थे। भूसा व्यापारी व उसके अन्य साथियों ने मिलकर उधर ही उसके पति की हत्या कर दी और शव दरवाजे पर फेंककर चले गए।