फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Man arrested for kidnapping teenager

Maharajganj News: किशोरी का अपहरण करने का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 29 May 2026 01:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Man arrested for kidnapping teenager
नौतनवा। किशोरी को शादी का झांसा देकर उसका अपहरण करने के आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एससी-एसटी एक्ट की धारा में भी वांछित था। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर गांव के ही एक युवक पर 24 मई को नाबालिग पुत्री को शादी का झांसा देकर अपहरण कर लेने का आरोप लगाया था। मामले में नसीम निवासी बैजनाथपुर चरका के खिलाफ किशोरी को शादी का झांसा देकर उसका अपहरण करने एवं एससी-एसटी एक्ट की धारा में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर लिया था। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। बृहस्पतिवार की सुबह चौकी प्रभारी अड्डा बाजार अखिलेश यादव एवं उनकी टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह का कहना है कि हिरासत में लिए गए आरोपी नसीम निवासी बैजनाथपुर चरका का न्यायालय चालान किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed