फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Male skeleton found in paddy crop, forensic team engaged in investigation

Maharajganj News: धान की फसल के बीच मिला नर कंकाल, फोरेंसिक टीम जांच में जुटी

Wed, 06 Sep 2023 01:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Male skeleton found in paddy crop, forensic team engaged in investigation
कपड़े से व्यक्ति की शिनाख्त महुअवा अड्डा के शैलेश के रूप में हुई, डीएनए जांच के बाद होगी पुष्टि
विज्ञापन

शैलेश 19 अगस्त की रात घर से हो गए थे लापता
संवाद न्यूज एजेंसी
नौतनवां। थाना क्षेत्र के गांव महुअवा अड्डा से पूरब सिवान में खेत में धान की फसल के बीच नर कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस टीम के अलावा फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। कंकाल महुअवा अड्डा गांव के एक युवक का बताया जा रहा है। जिसकी पहचान परिजन उसके कपड़े से कर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, नौतनवां थाना क्षेत्र के गांव महुअवा अड्डा निवासी शैलेश कुमार 19 अगस्त की रात घर से लापता हुए थे। शैलेश की पत्नी शर्मिला ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। बीते 24 अगस्त को पुलिस तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी थी। मंगलवार सुबह लगभग आठ बजे शैलेश के पिता रामबेलास ने खेत में कंकाल देखा तो नजदीक गए वहां तौलिया, शर्ट, चप्पल आदि देखकर उन्होंने पहचान की कि कंकाल शैलेश का ही है। जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। शैलेश की पत्नी शर्मिला ,मां कुसुम दहाड़े मार रोने लगी।
विज्ञापन

इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पाकर अड्डा बाजार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। इसके अलावा सीओ आभा सिंह, प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर कंकाल कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। उसके बाद फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। नर कंकाल को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि नर कंकाल मिला है। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। डीएनए जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि कंकाल किसका है ।


-----------------

18 दिन से लापता थे शैलेश, थाने में गुमशुदगी है दर्ज

नौतनवां। महुअवा अड्डा निवासी शैलेश वाहन चालक थे। वाहन चलाकर जीवन यापन करते थे। उसके दो बेटे शिवम (8) तथा बॉबी (6) हैं। पत्नी की तहरीर पर थाने में गुमशुदगी दर्ज है। शैलेश की पत्नी शर्मिला ने पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर में शैलेश की पत्नी कुछ लोगो पर मारने-पीटने का आरोप लगाई थी, लेकिन पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed