{"_id":"5fdb64f58ebc3ec14b28b1cd","slug":"make-pensioner-aware-of-pension-related-problem-dm-maharajganj-news-gkp377192160","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन संबंधी समस्या से अवगत कराएं पेंशनर : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन संबंधी समस्या से अवगत कराएं पेंशनर : डीएम
विज्ञापन

महराजगंज। पेंशनर को पेंशन को लेकर यदि विभाग में किसी प्रकार की समस्या आ रही है तो उसके बारे में जनता दर्शन, स्वयं मिलकर अथवा संगठन के माध्यम से अवगत कराया जाए। पेंशनर्स की समस्या का त्वरित निदान कराया जाएगा।
ये बातें बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पेंशनर्स दिवस पर आयोजित गोष्ठी में जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने कहीं। उन्होंने कहा कि हम सभी को एक निश्चित समय के मुताबिक सेवानिवृत्त होना है। सभी को यह ज्ञात भी है। ऐसे में कर्मचारी व अधिकारी सेवानिवृत्ति से पूर्व अपनी पत्रावलियों को बनवाना भी सुनिश्चित करें। अगर किसी प्रशासनिक व्यवधान से पत्रावली तैयार नहीं हो रही है तो उसका निस्तारण कराएं।
पेंशनरों ने जीवित प्रमाणपत्र व छह माह पूर्व पत्रावलियों को तैयार किए जाने का सुझाव भी रखा। प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से सेवानिवृत्त शिक्षकों व कर्मियों की पेंशन में व्यवधान की भी बात सामने आई, जिस पर डीएम ने इसका त्वरित निस्तारण करने का निर्देश जिम्मेदारों को दिया। संचालन श्रीनाथ धर दूबे ने किया। इस दौरान वरिष्ठ कोषाधिकारी शालीग्राम, अपर उप जिलाधिकारी अविनाश कुमार तथा पेंशनर्स आदि मौजूद रहे।