{"_id":"627ead8e5ea5e01e746ccd55","slug":"major-akhilashwar-awarded-maharajganj-news-gkp436770261","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छे कार्ये के लिए पुरस्कृत किए गए मेजर अखिलेश्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छे कार्ये के लिए पुरस्कृत किए गए मेजर अखिलेश्वर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय कैडेट कोर दिवस पर मेजर अखिलेश्वर पुरस्कृत
महराजगंज। राष्ट्रीय कैडेट कोर दिवस पर शुक्रवार को 46वीं बटालियन गोरखपुर में अच्छा कार्य करने वाले जीएसवीएस के एनसीसी के मेजर अखिलेश्वर राव को पुरस्कृत किया गया। आयोजकों की ओर से उन्हें प्रशस्तिपत्र व बैज दिया गया।
जीएसवीएस में एनसीसी के प्रति विद्यार्थियों में प्रति वर्ष उत्साह बढ़ रहा है। मेजर अखिलेश्वर राव के नेतृत्व में न सिर्फ कैडेट विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में पूरे मनोयोग से जुड़े रहते हैं, बल्कि अपनी प्रतिभा को भी निखारते हैं। लंबे समय से एनसीसी से जुड़े गतिविधियों को बेहतर ढंग से संचालित करने की स्थिति को देखते हुए राष्ट्रीय कैडेट कोर दिवस पर उत्तर प्रदेश के 12 अच्छा कार्य करने वाले जिम्मेदारों को पुरस्कृत किया जाना था। गोरखपुर स्थित 46 वीं बटालियन में अच्छे कार्य पर जीएसवीएस के मेजर अखिलेश्वर को कर्नल सागर लाल ने प्रशस्त्रिपत्र व बैज देकर सम्मानित किया। उनके पुरस्कृत होने पर प्रधानाचार्य विजय बहादुर सिंह, धनंजय सिंह, कामाख्या जायसवाल, राजेश यादव, विमल पांडेय और प्रमोद सिंह समेत अन्य शिक्षकों ने प्रसन्नता जताई है।