{"_id":"68794d0326a7f13ef0005b0b","slug":"mahrajganj-news-two-fertilizer-shops-sealed-one-issued-notice-ones-license-suspended-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-154872-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: खाद की दो दुकानें सील, एक को नोटिस, एक का लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: खाद की दो दुकानें सील, एक को नोटिस, एक का लाइसेंस निलंबित
Fri, 18 Jul 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 18 Jul 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में खाद वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। नामित अधिकारियों की ओर से निगरानी की जा रही है। बृहस्पतिवार को टीम ने अचानक कई जगहों पर छापा डाला। इसमें गड़बड़ी मिलने पर दो दुकानों को सील कर दिया गया। जबकि एक दुकानदार को नोटिस जारी करने के साथ ही दूसरे का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। बृजमनगंज में खाद भंडार का संचालक दुकान बंद कर फरार हो गया। एसडीएम फरेंदा की ओर से लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति की गई। जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने खाद भंडार फरेंदा को स्टॉक व बिक्री रजिस्टर न होने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
नौतनवा प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र में उर्वरक की अवैध बिक्री होने की सूचना पर बृहस्तिवार को एसडीएम नवीन प्रसाद ने अभियान चलाकर दुकानों की जांच-पड़ताल की। इस दौरान दो खाद की दुकानों को सील कर दिया गया। एसडीएम नवीन प्रसाद ने बताया कि सूचना के आधार पर लेखपाल रमेश गुप्ता के साथ गनेशपुर स्थित खाद भंडार पर जांच की गई। यहां स्टॉक रजिस्टर में 177 मीट्रिक टन यूरिया के सापेक्ष मौके पर यूरिया नहीं मिली। वहीं खाद भंडार बंद मिला। पूछताछ में दुकानदार ने बताया कि इस बार यूरिया नहीं है, जिससे दुकान बंद है।