फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Mahrajganj News: RK Sunsign won by 3-1 points in hockey.

Maharajganj News: हाॅकी में आरके सनसाइन 3-1 अंकों से विजयी

Fri, 22 Nov 2024 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Mahrajganj News: RK Sunsign won by 3-1 points in hockey.
महराजगंज। बृहस्पतिवार को छत्रपति शाहूजी महाराज स्पोर्ट्स स्टेडियम में पं. दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत जनपद स्तरीय जूनियर बालक हाॅकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ उप क्रीड़ाधिकारी धर्मेंद्र कुमार और जिला हाॅकी संघ के महासचिव सद्दाम हुसैन ने किया।
विज्ञापन

पहला मैच आरके सनसाइन और सुखदेव इंटर कॉलेज के बीच में खेला गया। इसमें आरके सनसाइन की टीम 3-1 अंकों से विजयी रही। वहीं, दूसरा मैच ज्ञानकुंज एकेडमी और आलोक पब्लिक स्कूल के बीच में खेला गया। जहां पर ज्ञानकुंज 2-1 अंक से विजयी रहा है। इसी तरह तीसरा मैच ग्लोरियस पब्लिक स्कूल और जनता जूनियर हाईस्कूल के बीच खेला गया। इसमें ग्लोरियस पब्लिक 3 अंक से विजयी रहा। इसके अलावा चौथा मैच स्पोर्ट्स स्टेडियम और ग्लोरियस पब्लिक स्कूल खेल खेला गया। जहां पर स्पोर्ट्स स्टेडियम ने 2 अंक पाकर विजयी रहा।
विज्ञापन

वहीं प्रथम सेमीफाइनल मैच आरके सनसाइन और ज्ञान कुंज एकेडमी के खेला गया। जहां पर आरके सनसाइन 3 अंक से विजयी रहा। जबकि द्वितीय सेमीफाइनल मैच स्पोर्ट्स स्टेडियम और ग्लोरियस पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। इसमें स्पोर्ट्स स्टेडियम 2-1 से विजयी रहा।इसी तरह फाइनल मैच स्पोर्ट्स स्टेडियम और आरके सनसाइन एकेडमी के बीच हुआ। इस दौरान स्पोर्ट्स स्टेडियम 2 अंक से विजयी रहा। इस दौरान आरिफ एकबाल, अमित कुमार कन्नौजिया, धर्मेंद्र यादव,अबुफजहल, भानू प्रताप मिश्रा, अमरनाथ यादव, रिजवान अहमद, सुनील प्रसाद,अजय वर्मा, अजीत कुमार राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed