{"_id":"68794c4c6da377eadf08318a","slug":"mahrajganj-news-maharajganj-municipality-gets-star-rating-in-garbage-free-city-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-154890-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: गार्बेज फ्री सिटी में महराजगंज नगर पालिका को स्टार रेटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: गार्बेज फ्री सिटी में महराजगंज नगर पालिका को स्टार रेटिंग
Fri, 18 Jul 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 18 Jul 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। भारत सरकार की ओर से कराए गए थर्ड पार्टी एसेसमेंट में नगर पालिका परिषद महराजगंज को गार्बेज फ्री सिटी कैटेगरी में मंडल में लगातार दूसरी बार स्टार रैंकिंग मिली है। नगर पंचायत चौक बाजार व नगर पंचायत परतावल भी इस बार एक स्टार पाने में कामयाब हुए हैं। सभी ओडीएफ प्लस श्रेणी में हैं। नगरों में स्वच्छता को लेकर बेहतर प्रबंधन के कारण यह उपलब्धि मिली है।
नगर पालिका महराजगंज में कर्मचारियों को स्वच्छता के प्रति अधिक क्रियाशील बनाने के लिए सख्त कार्रवाई के साथ ही कूड़ा निस्तारण की समुचित व्यवस्था की गई। प्रत्येक दिन सफाई व्यवस्था की सख्ती से निगरानी हुई, जिसके परिणाम स्वरूप रैंकिंग में सुधार हुआ है।
इस बार की रैकिंग के चयन में बदलाव हुआ तो महराजगंज नगर पालिका ने 292 अंक प्राप्त किए है। यह अंक 11 नगर निकायों में सबसे अधिक है।
चौक नगर पंचायत के ईओ ओमप्रकाश यादव ने बताया कि नगर में कूड़ा निस्तारण की बेहतर व्यवस्था है। स्वच्छता को लेकर बेहतर ढंग से काम करने के कारण स्टार मिला है। आने वाले दिनों में बेहतर ढंग से काम कर इसमें सुधार किया जाएगा।