{"_id":"68794c1391dee8c78f0f1dff","slug":"mahrajganj-news-dark-clouds-covered-the-skyit-rained-heavily-maharajganj-news-c-206-1-go11002-154885-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: छाई काली घटा...जमकर बरसे बदरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: छाई काली घटा...जमकर बरसे बदरा
Fri, 18 Jul 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 18 Jul 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। बुधवार का पूरा दिन पछुआ की नर्मी का असर बृहस्पतिवार को देखा गया। सुबह से ही घिरी घटाएं दोपहर एक बजे से दो बजे के बीच लगभग 40 मिनट तक खूब बरसीं। हल्की से मध्यम बारिश होेने से गर्मी से परेशान लोग और किसान दोनों उत्साहित दिखे। अधिकतम तापमान 31 तो न्यूनतम 27 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
जनपद में मानसून के दाखिल होने की बात करें तो 25 जून को ही यह बिहार से पूर्वी यूपी में दाखिल हुआ। इस दौरान बूंदाबांदी का दौर दो से तीन दिन चला। जुलाई में मध्यप्रदेश से होते हुए पश्चिमी यूपी के जिलों में प्रभावी हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक, पांच जुलाई के बाद पूरे प्रदेश में मानसून आच्छादित हुआ, लेकिन बारिश सिर्फ पश्चिमी यूपी के जनपदों तक ही सीमित रही। सावन के शुरुआती तीन दिन तपिश भरी धूप ने किसानों की बेचैनी बढ़ाई, लेकिन सोमवार देर शाम मानसून जनपद में भी सक्रिय हुआ।
बुधवार पूरे दिन 23 किमी की रफ्तार से चली पछुआ ने गर्मी से परेशान लोगों को न सिर्फ सुकून दिया बल्कि किसानों में उत्साह भी भरा। देर रात रुक- रुक कर हल्की बारिश हुई। बृहस्पतिवार को सुबह से बादल उमड़े तो दोपहर एक से दो बजे के बीच जिला मुख्यालय पर जहां हल्की बारिश 40 मिनट तक हुई। वहीं अन्य क्षेत्रों में मध्यम बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया।